{"_id":"60a0098f8ebc3e36b04afc9e","slug":"the-village-government-will-have-to-wait-to-start-functioning-ghazipur-news-vns589688376","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव की सरकार को कामकाज शुरु करने के लिए करना पड़ेगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव की सरकार को कामकाज शुरु करने के लिए करना पड़ेगा इंतजार
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में लगभग पचीस प्रतिशत ग्राम सभाओं में ग्राम पंचायत सदस्य की निर्धारित संख्या के सापेक्ष दो तिहाई सदस्यों का निर्वाचन न हो पाने से उन ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो सकेगा। इससे उन ग्राम पंचायतों में गांव की सरकार को कामकाज शुरू करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से उपचुनाव के लिए तिथि घोषित होने तक इंतजार करना पड़ेगा।
मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार मुहम्मदाबाद विकासखंड की 89 ग्राम पंचायत के लिए संपन्न चुनाव में छह ग्राम पंचायतों में एक भी ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव नहीं हुआ। इसके अलावा लगभग दो दर्जन ग्राम पंचायतों में निर्धारित ग्राम पंचायत की सदस्य संख्या के दो तिहाई सदस्यों का चुनाव नहीं होने से उनमें खाली सीटों पर चुनाव होने तक नई ग्राम पंचायत गठित नहीं होगी। विकासखंड की ग्राम पंचायत थनईपुर, फिरोजपुर, अरजानीपुर, माढ़ूपुर, कमालपुर लोधी, सरौली, चकमुकुंद बरतर सहित लगभग दो दर्जन ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जिनमें मानक के अनुसार ग्राम पंचायत सदस्य चयनित होकर नहीं आए हैं, इसलिए इन ग्राम सभाओं का गठन नहीं हो सकेगा।
ग्राम पंचायतों के गठन के लिए निर्धारित ग्राम पंचायत सदस्यों में से दो तिहाई सदस्यों का होना आवश्यक है। इसलिए सदस्यों की कमी के चलते जीत के बाद भी नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को गांव के विकास की चाभी नहीं मिल सकेगी। आयोग द्वारा उपचुनाव कराए जाने तक इंतजार करना पड़ेगा। बिरनो संवाददाता के अनुसार ब्लॉक के कई ग्राम पंचायतों में निर्धारित संख्या के सापेक्ष दो तिहाई सदस्यों का निर्वाचन नहीं हो पाया है। चुनाव आयोग द्वारा रिक्त ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए उपचुनाव कराने के बाद ही इन ग्राम पंचायतों का गठन हो सकेगा।