फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The Union Minister of State inquired about the condition of the injured people through video call

Ghazipur News: वीडियोकॉल से केंद्रीय राज्यमंत्री ने घायल लोगों का जाना हाल

Fri, 10 Apr 2026 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
The Union Minister of State inquired about the condition of the injured people through video call
मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती घायल महिला तीर्थयात्री का  ​ सीएमओ और प्राचार्य से हाल जानते क
गाजीपुर। केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव गणपतराव जाधव के एपीएस गोपाल डिके एवं सहायक निजी सचिव अचल भाटिया बृहस्पतिवार की रात मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। बस दुर्घटना में घायल आईसीयू और सर्जरी वार्ड में भर्ती मरीजों से मिलकर उनका हाल जाना। यही नहीं, वीडियो कॉल के माध्यम से केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री ने घायलों से बात कर उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। शुक्रवार की सुबह भी घायलों का हाल जाना और सीएमओ डॉ. एसके पांडेय तथा प्राचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा से बातचीत कर दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

काठमांडू से वाराणसी महाराष्ट्र के तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही टूरिस्ट बस नंदगंज थाना क्षेत्र के नौसारे गांव के सामने डिवाइडर से टकराकर पलट गई थी। हादसे में दो महिला तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी, जबकि 38 यात्री घायल हो गए थे। घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज अस्पताल के विभिन्न वार्डों में चल रहा है।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी मिलते ही केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री ने स्वयं जिलाधिकारी अविनाश कुमार को फोन कर घायलों का हाल जाना और बेहतर उपचार की व्यवस्था के निर्देश दिए थे। इसके बाद देर रात उनके एपीएस गोपाल डिके एवं सहायक निजी सचिव अचल भाटिया मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने वार्डों में भर्ती घायलों से बातचीत की। वीडियो कॉलिंग के माध्यम से केंद्रीय राज्यमंत्री ने भी घायलों से संवाद कर बेहतर इलाज का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed