फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The two sides went into the village Mahmudpur sticks

महमूदपुर गांव के दो पक्षों में चली लाठियां

Thu, 03 Dec 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Thu, 03 Dec 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
The two sides went into the village Mahmudpur sticks
जमानिया कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदपुर गांव में बुधवार की सुबह उपासना स्थल पर गोबर पोतने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट की इस घटना में चार लोग घायल हो गए। घटनाघ की जानकारी होते ही
विज्ञापन


जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक फोर्स के साथ पहुंच गए। इस मामले में दोनों पक्ष की तरफ से 11 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मुहम्मदपुर गांव से सटे एक उपासना स्थल पर गोबर पोतने की जानकारी होने पर बुधवार सुबह प्रधान पद के प्रत्याशी अनिल यादव कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां से लौटने के दौरान रास्ते में निवर्तमान ग्राम प्रधान अब्बास के घर
विज्ञापन
विज्ञापन


के पास बैठे कुछ लोगों से उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे के साथ ही ईंट-पत्थर चलने लगे। घटना में दोनों पक्ष से क्रमश: दीपक चौहान, हरिशंकर शर्मा, अनिल यादव तथा नसीमा खातून घायल हो गईं। जानकारी

मिलते ही जिलाधिकारी डा. अशोक चंद्र, पुलिस अधीक्षक रामकिशोर, एसपी ग्रामीण अनिल कुमार सहित चार थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। एसपी ने दोनों पक्षों को सख्त हिदायत दी। मारपीट से गांव में तनाव व्याप्त हो गया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में पुलिस बल की तैनात कर दी गई है। कोतवाल दिनेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से 11 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सभी 11 आरोपियों को

गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed