फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The train was in the grip of a tractor

ट्रेन की चपेट में आया ट्रैक्टर

Mon, 25 Apr 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Mon, 25 Apr 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
The train was in the grip of a tractor
ट्रेन की चपेट में आया ट्रैक्टर
थाना क्षेत्र के बूढ़नपुर मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर रविवार को दोपहर में सवारी गाड़ी ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। इस घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।सरदरपुर गांव निवासी श्यामप्यारे यादव (40) की सादात बाजार में सीमेंट और बालू की दूकान है। वह अपने ट्रैक्टर से गिट्टी लेकर सवास गांव गया था। वहां से वह वापस लौट रहा था।
विज्ञापन


वह रेल लाइन के किनारे-किनारे होते हुए बूढ़नपुर स्थित मानव रहित क्रासिंग पार कर रहा था। इसी बीच ट्रैक्टर लाइन पर ही बंद हो गया। उसी दौरान वाराणसी से भटनी की तरफ जा रही 5512 डाउन सवारी गाड़ी ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्राली दूर जाकर गिरी जबकि ट्रैक्टर कई टुकड़ों में बंट गया। चालक श्यामप्यारे की घटना स्थल पर मौत हो गई। इस घटना के बाद ट्रेन चालक ने ट्रेन को रोक दिया।
विज्ञापन


ट्रेन चालक संजय त्रिपाठी, सह चालक रोशन कुमार तथा गार्ड राजाराम ने वाकी-टाकी से इस घटना की जानकारी कंट्रोल रूम एवं सादात स्टेशन को दी। जानकारी होते ही ग्रामीणों की वहां भीड़ लग गई। गुस्साए ग्रामीण कुछ देर तक रेल लाइन पर बैैठ गए। सूचना पाकर रेलवे के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों को समझाकर हटाया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 45 मिनट तक रुकी रहने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हो गई। बाद में सीनियर डीएसओ माहताब हुसैन ने श्यामप्यारे के घर पहुंचकर पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया। मृतक की पत्नी सुनीता, एक पुत्र एवं तीन पुत्रियां हैं। इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed