फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The train stopped, people were happy

भृगु एक्सप्रेस के रुकते ही खुशी से झूम उठे लोग

Fri, 28 Oct 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Fri, 28 Oct 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
The train stopped, people were happy
ट्रेन के रुकते ही खुश हुए लोग
बलिया से आनंद विहार जाने वाली भृगु एक्सप्रेस ट्रेन  परिचालन के प्रथम दिन करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन पर रुकते ही लोग खुशी से झूम उठे। हर्ष और उत्साह के बीच लोगों ने ट्रेन चालक और गार्ड को माला पहनाकर स्वागत किया।ट्रेन से स्टेशन पर आने से पूर्व बड़ी संख्या में लोग स्टेशन पर खड़ा होकर इतजार कर रहे थे। जैसे ही लोगों की ट्रेन पर नजर पड़ी, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ट्रेन के स्टेशन पर रुकते ही लोग सांसद भरत सिंह और मनोज सिन्हा जिंदाबाद का नारा लगाने लगे।
विज्ञापन


ट्रेन के रुकना पर लोगों ने चालक और गार्ड का माल्यार्पण कर मुंह मिठा कराया। पहले दिन स्टेशन के टिकट काउंटर से दिल्ली के लिए चार, इलाहाबाद के लिए एक तथा वाराणसी के लिए एक टिकट बिका। भृगु एक्सप्रेस ट्रेन परिचालन के प्रथम दिन से ही स्थानीय रेलवे  स्टेशन पर ठहराव होने पर विजय शंकर तिवारी, कृष्णानंद  राय, डा. दिनेश राय, उपेंद्र राय, कामेश्वर राय, विनोद राय, कमलेश  कुशवाहा,  ब्रजेंद्र सिंह, श्यामराज तिवारी, संपूर्णानंद  उपाध्याय, मुन्ना राय, संजीव राय, दब्बू राय, रामानंद तिवारी, दिनेश  पांडेय सहित स्टेशन पर मौजूद  लोगों ने ट्रेन के ठहराव के लिए प्रसन्नता व्यक्त की।
विज्ञापन


उधर, रेलवे स्टेशन परिसर में गुरुवार को हरिनाथ राय उर्फ नन्हकू राय की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें उक्त ट्रेन का ठहराव पर खुशी जाहिर की गई। विजय शंकर तिवारी , ओमप्रकाश राय, ललई, रमेशचंद राय, नन्हक राय, अवधेश, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed