{"_id":"69d1669db6f98e63fc05be39","slug":"the-trailer-broke-the-railing-of-the-bridge-after-hitting-the-pickup-and-fell-into-the-ganga-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-150011-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: पिकअप को धक्का मार पुल की रेलिंग तोड़ गंगा में गिरा ट्रेलर, चालक-खलासी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: पिकअप को धक्का मार पुल की रेलिंग तोड़ गंगा में गिरा ट्रेलर, चालक-खलासी लापता
विज्ञापन
वीर अब्दुल हमीद सेतु पर बैठे खलासी विट्ठल गुप्ता के शोकाकुल परिजन। संवाद
सुहवल। वीर अब्दुल हमीद सेतु पर शनिवार की भोर में सब्जी लदे पिकअप को धक्का मारकर अनियंत्रित हुआ ट्रेलर रेलिंग को तोड़ते हुए गंगा में जा गिरा। हादसे में चालक व खलासी लापता है। स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद सेतु के पिलर संख्या छह व सात के बीच पानी में ट्रेलर होने की जानकारी दी। इधर, सेतु पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है, जबकि नाव व जलपोत के सहारे पुलिस ट्रेलर को पानी से बाहर निकलवाने के प्रयास में जुटी है।
थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि सुबह करीब 3.30 बजे रेवतीपुर की ओर से सब्जी लादकर एक पिकअप गाजीपुर की ओर जा रहा था। इधर, गाजीपुर से एक ट्रेलर रेवतीपुर की ओर तेज रफ्तार में जा रहा था। वीर अब्दुल हमीद सेतु पर ट्रेलर ने सामने से आ रहे सब्जी लदे पिकअप में साइड से धक्का मार दिया। हादसे में सब्जी लदा पिकअप पुल पर ही पलट गया।
वहीं अनियंत्रित होकर ट्रेलर सेतु की रेलिंग को तोड़ते हुए गंगा में जा गिरा। सूचना पर पहुंची ने पुलिस घायल पिकअप चालक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। इधर, पुलिस टीम ने टूटे हुए रेलिंग पर रस्सी बांधने के साथ छानबीन शुरू कर दी। सुबह छह बजे से स्थानीय गोताखोरों की मदद से ट्रेलर की तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन
गोताखोरों ने सेतु के पिलर नंबर छह व सात के बीच में पानी में ट्रेलर होने की जानकारी दी। थानाध्यक्ष ने बताया दोपहर में पहुंचे ट्रेलर मालिक गोरखपुर के पीपीगंज निवासी अमित कुमार ने बताया कि चालक गोरखपुर के कौड़ीराम निवासी राजन यादव (28) के साथ खलासी भी था, लेकिन खलासी की पहचान नहीं हो सकी है।
फिलहाल एसडीआरएफ टीम को सूचना दे दी गई है। ट्रेलर को पानी से बाहर निकलवाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से सेतु के पिलर संख्या 6 व सात के बीच में ट्रेलर होने की जानकारी मिली है। अब ट्रेलर को बाहर निकलवाने को लिए कार्रवाई शुरू की जा रही है। वहीं लापता चालक और खलीसी की भी तलाश की जा रही है।