फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The track fell, did not affect the operation of trains

पटरी चटकी, ट्रेनों के परिचालन पर नहीं पड़ा कोई असर

Wed, 02 Feb 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
The track fell, did not affect the operation of trains
दानापुर रेल प्रखंड के स्थानीय रेलवे स्टेशन के अप लाइन में बुधवार की सुबह 10:15 बजे रेल पटरी चटक गई। इसकी सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पहुंचे रेल कर्मियों ने पटरी पर क्लैंप बांधकर उसे दुरुस्त किया। हालांकि इससे ट्रेनों के परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन

अप लाइन में रेल पटरी की पेट्रोलिंग कर रहे की-मैन रामनिवास की नजर टूटी रेल पटरी पर पड़ी तो उसने तत्काल इसकी जानकारी रेल पथ निरीक्षक को दी। इस पर रेल कर्मियों को मौके पर भेजा गया और टूटी पटरी को क्लैंप बांधकर दुरुस्त किया गया। हालांकि कोई ट्रेन नहीं होने के कारण किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई और न ही कोई ट्रेन ही प्रभावित हुई। रेल पथ निरीक्षक लल्लन कुमार ने बताया कि टूटी रेल पटरी पर क्लैंप बांधकर पटरी को दुरुस्त कर पटरी को बदले जाने तक काशन में 30 किमी की रफ्तार से ट्रेनों को चलाने का मेमो स्टेशन के माध्यम से दानापुर नियंत्रण कक्ष को दिया गया है। इस कारण कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed