फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The then desk assistant was arrested for embezzling Rs 11 lakh.

Ghazipur News: 11 लाख रुपये गबन के आरोप में तत्कालीन पटल सहायक गिरफ्तार

Thu, 13 Nov 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
The then desk assistant was arrested for embezzling Rs 11 lakh.
गाजीपुर। मार्जिन मनी ऋण के गबन के आरोपी जिले के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के तत्कालीन पटल सहायक मोहम्मद इमरान को वाराणसी की ईओडब्ल्यू की टीम ने गोंडा से गिरफ्तार कर लिया। ईओडब्ल्यू वाराणसी के निरीक्षक सुनील वर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम लिमिटेड लखनऊ द्वारा गाजीपुर में वर्ष 1996 से अप्रैल 2000 के मध्य मार्जिन मनी ऋण का वितरण किया गया था।
विज्ञापन

आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन वाराणसी ने विवेचना से पाया कि आरोपी माेहम्मद इमरान ने फर्जी अभिलेख तैयार कर मार्जिन मनी प्राप्त कर शासकीय धन लगभग 11 लाख रुपये का गबन किया। आरोपी ने निगम मुख्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों से मिली भगत कर फर्जी नाम पते से जिला प्रबंधक उत्तर प्रदेश वित्तीय एवं विकास निगम गाजीपुर और अपर जिला विकास अधिकारी (समाज कल्याण) जनपद गाजीपुर और संबंधित बैंक की फर्जी तौर पर औपचारिकताएं पूरी की थी। इस अभियोग में साक्ष्य संकलन के बाद 13 आरोपियों की संलिप्तता पाई गई थी। वांछित लखनऊ के ऐनाबीबी हुसेनगंज निवासी मोहम्मद इमरान को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी वर्तमान में उत्तर प्रदेश अल्प संख्यक वित्तीय एवं विकास निगम लिमिटेड गोंडा में पटल सहायक के पद पर तैनात था। उसे भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट वाराणसी के समक्ष पेश कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed