{"_id":"61d1e6c3e8f08f76072c0267","slug":"the-teenager-was-not-found-even-after-searching-for-eight-hours-ghazipur-news-vns6313875142","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ घंटे बाद भी एसडीआरएफ टीम को नहीं मिली सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुहवल। वीर अब्दुल हमीद सेतु से शनिवार को कूदी छात्रा की नदी में तलाश करते एसडीआरएफ की टीम। संवाद
- फोटो : GHAZIPUR
Link Copied
हमीद सेतु से शनिवार को गंगा में कूदी किशोरी की तलाश दूसरे दिन रविवार को भी जारी रही। वाराणसी से आई एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन बल) टीम तलाश में जुटी रही। आठ घंटे बाद भी किशोरी का पता नहीं चला। इधर परिवार के लोग गंगा घाट पर रोते बिलखते रहे।
विज्ञापन
बिहार के भभुआ जनपद के कलौरा गांव निवासी ज्योति (17) लंबे समय से कासिमाबाद थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कुसुम बढ़ईपुर गांव में फूफा रामविलास यादव के यहां रहकर पढ़ती थी। वह सिधागरघाट स्थित एक स्कूल में कक्षा बारह की छात्रा थी। सुबह करीब सात बजे साइकिल से अपने कालेज के पास सिधागरघाट ट्यूशन पढ़ने की बात कहकर घर से निकली। वहां किसी के यहां साइकिल खड़ी कर बस से सीधे गाजीपुर घाट पहुंची थी। वहां से पैदल सेतु पर पहुंच अपने पास रखे बैग, मोबाइल को रखकर नदी में छलांग लगा दी थी। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी थी। वाराणसी से आई एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन बल) टीम किशोरी की तलाश करती रही लेकिन आठ घंटे बाद भी उसका कुछ नहीं पता चला। इस दौरान लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
शहर कोतवाल विमलेश कुमार मौर्या ने बताया कि एसडीआरएफ के गोताखोर छात्रा की तलाश में जुटे हुए हैं, लेकिन अब तक कुुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।