फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The teenager was a plot to make porn videos

किशोरी की अश्लील वीडियो बनाने की थी साजिश

Sat, 27 Feb 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर Updated Sat, 27 Feb 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
The teenager was a plot to make porn videos
बदले की भावना से दलित किशोरी को खेत में जलाने के चार आरोपियों में तीन को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक किशोरी भी शामिल है। पूछताछ में गिरफ्तार किशोरी ने पुलिस को बताया कि एक माह पहले एक युवक के साथ उसकी वीडियो बनाकर उक्त किशोरी के चाचा ब्लैकमेल कर रहे थे।
विज्ञापन


इससे मुक्ति के लिए उसने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर किशोरी को बेइज्जत करने की योजना बनाई और खेत में बुलाकर उसके ऊपर अश्लील वीडियो क्लिप बनवाने का दबाव बनाया। ऐसा करने से मना करने पर उसके ऊपर मिट्टी का तेल गिरा माचिस जलाने की धमकी दी जा रही थी कि इसी बीच माचिस जल गई और आग पकड़ लिया। उधर, जलाई गई किशोरी की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


दुल्लहपुर पुलिस ने शनिवार की सुबह किशोरी को जलाने वाले आरोपियों में एक पंद्रह साल की किशोरी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले जा रही थी कि भागने की फिराक में ट्रेन पकड़ने जा रहे अन्य दो आरोपी खालिसपुर निवासी प्रदीप यादव और मटुकपुर निवासी भरत यादव रास्ते में दिखाई दिए। पहचान कराए जाने पर इन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष रीतेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि थाने पर पकड़ी गई किशोरी ने बताया कि वह खिचड़ी त्योहार के पहले खेत में अपने प्रेमी सोनू के साथ मौजूद थी कि पीड़ित दलित किशोरी के चाचा ने दोनों का वीडियो क्लिप बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह उसे ब्लैक मेल कर रहा था। इससे आजिज आकर उसने प्रेमी के साथ उसकी भतीजी का अश्लील वीडियो क्लिप बनाने की योजना बनाई। इसी योजना को गुरुवार को अंजाम दिया जाना था लेकिन संभव नहीं हो पाया। शुक्रवार की दोपहर तीनों आरोपी खेत में पहले से छिपे थे। वह दलित किशोरी (पीड़ित) को गन्ना चूसने के बहाने घर से बुलाकर खेत में लाई जहां उस पर अश्लील वीडियो बनाने का दबाव बनाया गया लेकिन वह तैयार नहीं हुई। इस पर उसने अपने साथ लाई ढिबरी का तेल किशोरी (पीड़ित) पर गिरा दिया। किशोरी को धमकी दी गई कि अगर क्लिप नहीं बनवाएगी तो उसे जला दिया जाएगा। उसे डराने के लिए माचिस की तीली जलाने का अभिनय किया गया कि इसी दौरान माचिस की तीली जल गई और किशोरी के शरीर में आग पकड़ लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना में प्रयुक्त ढिबरी बरामद कर ली गई है।


किशोरी को जलाने वाले चार आरोपियों में एक लड़की, खालिसपुर निवासी प्रदीप यादव और मटुकपुर निवासी भरत यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अन्य आरोपी सोनू की तलाश की जा रही है। वह भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -रामकिशोर, पुलिस अधीक्षक


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed