फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The teenager had taken the girl's life in the affair of Tantramantra

Ghazipur News: तंत्रमंत्र के चक्कर में किशोरी ने बालिका की ली थी जान

Sat, 21 Jan 2023 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
The teenager had taken the girl's life in the affair of Tantramantra
कासिमाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर कुसुम गांव में शुक्रवार को डेढ़ वर्षीय बालिका की हत्या तंत्र-मंत्र के चक्कर में गला घोंटकर की गई थी। इसका खुलासा हत्यारोपी मनोरोगी किशोरी ने बताया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

मुहम्मदपुर कुसुम गांव निवासी महेंद्र चौहान की पुत्री सुमन चौहान अपने तीन बच्चों के साथ पिछले पांच माह से मायके में रह रही थी। शुक्रवार की दोपहर में सुमन चौहान की डेढ़ वर्षीय पुत्री आराध्या को पड़ोस की एक किशोरी तेल मालिश करने के बहाने अपने घर लेकर चली गई। मृतका की मां सुमन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि जब मेरी पुत्री आराध्या का चार बजे तक पता नहीं चला तो मैं उसको खोजने लगी।
विज्ञापन

किशोरी से पूछने पर उसने उसके बारे में बताने से इंकार कर दिया। मैं अपनी पुत्री की तलाश करते हुए किशोरी के घर के पीछे जाकर देखा तो मासूम पुत्री आराध्या मृत अवस्था में जमीन पर पड़ी हुई थी। उसके गले में फंदे का निशान लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका की मां सुमन चौहान ने बताया कि किशोरी ने अपनी तबीयत ठीक करने के लिए तंत्र-मंत्र के चक्कर में मेरी पुत्री को गला घोटकर मार डाला। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर किशोरी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि किशोरी ने किसी तांत्रिक के कहने पर मासूम आराध्या की गला दबाकर हत्या कर दी है। हत्यारोपी किशोरी लंबे समय से मनोरोगी है। आरोपी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed