{"_id":"68b09d9949a685656c01a94f","slug":"the-teachers-closed-the-school-and-left-the-child-remained-locked-in-the-room-for-two-hours-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-138258-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: विद्यालय बंद कर चले गए शिक्षक, कमरे में दो घंटे बद रहा मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: विद्यालय बंद कर चले गए शिक्षक, कमरे में दो घंटे बद रहा मासूम
विज्ञापन
लठ्ठूडीह। प्राथमिक विद्यालय करीमुद्दीनपुर प्रथम में पांच वर्षीय छात्र सोया रह गया और शिक्षक विद्यालय बंद कर चले गए। दो घंटे बाद छात्र की नींद खुली तो वह रोने लगा। उसकी रोने की आवाज सुनकर राहगीर स्कूल पहुंचे और इसकी जानकारी प्रभारी प्रधानाध्यापक को दी। इसके बाद महिला प्रधानाध्यापक के पति आनन-फानन में विद्यालय पहुंचे और ताला खोलकर छात्र को बाहर निकाला। घटना तीन दिन पहले की बताई जा रही है।प्राथमिक विद्यालय प्रथम में सुमन गुप्ता प्रभारी प्रधानाध्यापक हैं। रोज की तरह पढ़ाई के बाद छुट्टी होते ही विद्यालय के बच्चों के घर चले जाने पर स्कूल बंद कर चली जाती हैं। पांच वर्षीय छात्र के दादा अर्जुन राम के बताया कि तीन दिन पहले स्कूल के लोग सभी कमरों में ताला जड़कर चले गए थे। उनका पोता स्कूल के एक कमरे में बेंच पर सोता रह गया थाा। इधर, परिवार के लोग उसकी खोजबीन में जुटे थे। लगभग दो घंटे बाद बच्चे की नींद खुली और वह रोने लगा। बंद विद्यालय से बच्चे की चीख-चीखकर रोने की आवाज सुनकर बगल से गुजर रहे लोग दीवार फांदकर अंदर आए तो देखा कमरे को बाहर से ताला लगा दिया गया था। इसके बाद विद्यालय के बाहर दीवार पर अंकित हेडमास्टर के नंबर पर फोन किया गया तो उनके पति दीपक गुप्ता ने विद्यालय पहुंचकर ताला खोला। इसके बाद बच्चे को बाहर निकाला गया। परिजनों और ग्रामीणों ने स्कूल के स्टाफ को डांटा-फटकारा लेकिन इसकी कहीं शिकायत नहीं की थी। तीन दिन बाद मामला सामने आया। प्रभारी प्रधानाध्यापक सुमन गुप्ता ने बताया कि छात्र आंगनबाड़ी केंद्र का बच्चा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बीते चार महीने से स्कूल नहीं आ रही हैं, फोन भी नहीं उठा रही हैं। इससे आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे विद्यालय में पढ़ने के लिए आ रहे हैं। आंगनबाड़ी केंद्र में इस समय 25 बच्चे पंजीकृत हैं। मेरे पति दीपक गुप्ता सहयोग करने के लिए स्कूल बंद और खुलवाते हैं। खंड शिक्षा अधिकारी विजेंद्र चौधरी ने बताया कि कमरे में बंद छात्र आंगनबाड़ी केंद्र का है, लेकिन विद्यालय में ही इस समय पढ़ रहा है। हालांकि इसकी जिम्मेदारी आंगनबाड़ी केंद्र के लोगों की है।
प्रकरण की जानकारी हुई है। घटना तीन दिन पहले की बताई जा रही है। इस संबंध में जानकारी लेने पर बीईओ ने बताया की बच्चा आंगनबाड़ी केंद्र का है। बच्चे के बंद होने की खबर गलत है। मामला संवदेनशील है, पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।-हेमंत राव, बीएसए
विज्ञापन
प्रकरण की जानकारी हुई है। घटना तीन दिन पहले की बताई जा रही है। इस संबंध में जानकारी लेने पर बीईओ ने बताया की बच्चा आंगनबाड़ी केंद्र का है। बच्चे के बंद होने की खबर गलत है। मामला संवदेनशील है, पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।-हेमंत राव, बीएसए
विज्ञापन