फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The talent escapes from the sports complex

स्पोर्ट्स कांप्लेक्स से निखरेगी प्रतिभा

Tue, 04 Apr 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर Updated Tue, 04 Apr 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
The talent escapes from the sports complex
पुलिस लाइन के पास इसी स्थान पर होना है नवीन स्टेडियम का निर्माण।
शहर के पुलिस लाइन के पास खाली पड़ी जमीन पर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के निर्माण को जल्द ही पंख लगेंगे। मंगलवार को प्रदेश की सत्तासीन नई सरकार ने करोड़ों की लागत से बनने वाले इस स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के निर्माण को हरी झंडी प्रदान कर दी। सरकार के इस फैसले से जिले के खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में हर्ष है। अमर उजाला ने अपने 25 मार्च के अंक में स्टेडियम निर्माण से संबंधित खबर प्रकाशित किया था।
विज्ञापन


जिले में नवीन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की जरूरत काफी समय से महसूस की जा रही थी। खिलाड़ियों की इस जरूरत को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के तत्कालीन धर्मार्थ कार्य राज्यमंत्री विजय मिश्र ने दमदारी के साथ पहल की थी। उनकी पहल के बाद नवीन स्टेडियम के निर्माण को उस समय की कैबिनेट की तरफ से मंजूरी प्रदान कर दी गई थी। सरकार की तरफ से मंजूरी मिलने के बाद बीते वर्ष के अंत में स्टेडियम का शिलान्यास भी किया गया था।
विज्ञापन


इसके बाद विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में नई सरकार बनने पर नवीन स्टेडियम के निर्माण को लेकर खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में संशय बना हुआ था। मंगलवार को हुई प्रदेश कैबिनेट की बैठक में काफी दिनों से बने इस संशय पर विराम लग गया। कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक में जिले में भव्य स्टेडियम निर्माण को स्वीकृति प्रदान कर दी गई। सरकार की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद अब पुलिस लाइन के पास खाली पड़ी 6.310 हेक्टेयर (लगभग 26 बीघा) जमीन पर नवीन स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेडियम में बैडमिंटन, टेबुल टेनिस,  कुश्ती हाल, तैराकी, एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबाल एवं बास्केटबाल कोर्ट के साथ ही बालक-बालिका छात्रावास, प्रशासनिक भवन, दर्शक दीर्घा का निर्माण कराने की योजना है। सरकार के इस फैसले से खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में जबरदस्त प्रसन्नता है। प्रभारी जिलाधिकारी-सीडीओ अरविंद पांडेय ने बताया कि कैबिनेट ने नवीन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स निर्माण को मंजूरी प्रदान कर दी है।


उप क्रीड़ाधिकारी जवाहरलाल यादव ने बताया कि नवीन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को स्वीकृति मिल गई है। इसके निर्माण से भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जा सकेंगी। क्रिकेटर तनवीर आलम ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से जिले में सुविधाओं का विस्तार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed