{"_id":"67953294d116fc0af201f464","slug":"the-system-is-poor-somewhere-there-is-no-technician-and-somewhere-the-health-atm-is-broken-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-127210-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवस्था लचर : कहीं टेक्नीशियन नहीं तो कहीं खराब पड़ा है हेल्थ एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवस्था लचर : कहीं टेक्नीशियन नहीं तो कहीं खराब पड़ा है हेल्थ एटीएम
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को विभिन्न प्रकार की जांच के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े, इसके लिए जिले में लगभग 35 हेल्थ एटीएम लगाए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि सभी हेल्थ एटीएम ठीक हैं। सभी का संचालन हो रहा है लेकिन पड़ताल में पता चला कि कहीं टेक्नीशियन नहीं है तो कहीं हेल्थ एटीएम खराब पड़ा है।
ग्रामीण क्षेत्रों में विभाग के तमाम दावों के बावजूद स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर में बदलाव नहीं आ पा रहा है। इसकी एक बानगी हेल्थ एटीएम है। जिन जगहों पर हेल्थ एटीएम का संचालन नहीं हो रहा है, वहां के मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। सीएमओ डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि इसकी जांच कराई जाएगी। हेल्थ एटीएम का संचालन सुनिश्चित कराया जाएगा। हेल्थ एटीएम आम आदमी के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। इसी को ध्यान में रखकर उनकी शुरुआत हुई थी।