फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The sun softened due to the arrival of monsoon

Ghazipur News: मानसून की दस्तक से सूरज के तेवर पड़े नरम

Thu, 20 Jun 2024 03:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
The sun softened due to the arrival of monsoon
गाजीपुर। एक पखवाड़े से सूरज आग उगल रहा था। जिले का तापमान 44 के पार रहा। तीन दिन पहले चार वर्षों का रिकाॅर्ड तोड़ते हुए अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। भीषण गर्मी और चुभती गर्मी से लोग हलाकान रहे। कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी। ऐसे में मंगलवार की रात मौसम ने करवट ली। मानसून की दस्तक से तेज आंधी के साथ ही पूर्वांचल के कई जिलों में बारिश हुई। 6 जून के बाद बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस पर आया। ऐसे में लोगों को तपन और चुभन वाली गर्मी से राहत मिली। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ दिनों तक तपिश कम रहने की संभावना जताई है। साथ ही बारिश होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

---------
पिछले दिनों के तापमान पर एक नजर
तारीख-अधिकतम-न्यूनतम
6 जून 40.8 28.7
7 जून-43.1-28.1
8 जून 44 -28.1
09 जून 44.3-31
10 जून-44.2-29
11 जून 44.1-29.5
12 जून -44.3-31.8
13जून-44.3-31.8
14-जून-45.5-31.6
15-जून-44.9-30.6
16-जून-46.4-31.5
17-जून-45.8-30.8
18 जून-43.1-34.4

आंधी में गिरे 25 से अधिक पोल, जगह-जगह पेड़ धराशायी
बहादुरगंज। जिले में मंगलवार की देर रात आधे घंटे आई तेज आंधी ने नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में काफी नुकसान पहुंचाया है। तेज आंधी से दर्जनों गांव में पेड़ उखड़ गए और 25 से अधिक विद्युत पोल गिर गए। इसके चलते बहादुरगंज शहरी विद्युत सब स्टेशन और सनेहुआ 33/11 केविए विद्युत सब स्टेशन से बिजली सप्लाई बाधित हो गई।
विज्ञापन


सलामतपुर में चार विद्युत पोल, देवली में तीन, घरिहा में छह, चंखरा में तीन, झोटारी में तीन, महुआरी नकतू में एक, महुली बांध में दो, रसूलपुर में दो, फरिदानपुर एक, बांका खास एक, महदेवा दो, रामगढ़ में तीन, मरदानपुर चार पोल गिर गए। इसके चलते इन इलाकों के बिजली प्रभावित होने से लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, पट्टीगढ़ स्टेट टेबल पर लगे डबल पोल पर ट्रांसफाॅर्मर प्राथमिक विद्यालय के भवन पर गिरा गया। इससे विद्यालय की बाउंड्री को नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही की जानमाल कोई नुकसान नहीं हुआ है। अवर अभियंता रविंद्र नाथ सिंह ने बताया कि, तेज आंधी से इलाके में दो दर्जन से अधिक विद्युत पोल व तार क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके चलते इन इलाकों में करीब 18-20 घंटे बिजली सप्लाई प्रभावित हुई है। मेन सप्लाई की मरम्मत का काम बुधवार की सुबह में पूरा हो गया। जल्द ही विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed