{"_id":"63bb098818a2f55e1b576efd","slug":"the-sun-fought-with-the-cold-but-remembered-the-quilt-as-soon-as-the-evening-came-ghazipur-news-vns6927229187","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: धूप ने की ठंड से लड़ाई पर शाम होते ही याद आई रजाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: धूप ने की ठंड से लड़ाई पर शाम होते ही याद आई रजाई
विज्ञापन
गाजीपुर। कड़ाके की सर्दी से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। हालांकि बीते एक सप्ताह से कोहरे और सर्द हवाओं के कहर के बाद पिछले दो दिनों की तरह रविवार को भी धूप निकली उससे कुछ राहत मिली लेकिन शाम होते ही सर्द हवाओं संग गलन से लोगों की कंपकंपी छूट गई। गलन की वजह से लोग घरों में कैद हो गए। इस कारण बाजारों में सन्नाटा रहा। रविवार का न्यूनतम तापमान 5.8 और अधिकतम 15.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
जिले में बीते कई दिनों से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। पारा लुढ़कने एवं सर्द हवाओं की वजह से ठंड ने हड्डियां कंपकंपा दी है। गलन एवं कड़ाके की ठंड से लोगों को घर के भीतर भी राहत नहीं मिल रही थी। गरम कपड़ों से लदे होने के बाद भी लोग ठिठुरते रहे। कई सर्द दिन एवं सर्द रात बिताने के बाद शुक्रवार को लोगों ने धूप निकलने पर कुछ राहत महसूस की।
बीते दिनों की तरह आज भी सुबह कोहरे एवं धुंध की वजह से सुबह बाजार में भीड़ कम दिखाई दी। दिन में करीब एक बजे खिली धूप ने लोगों को थोड़ी राहत दिलाई। लोगों विशेषकर महिलाओं एवं बच्चों ने घर की छतों, आसपास के मैदान एवं घर के बाहर सड़क पर धूप का आनंद उठाया। बच्चे छत पर पहुंचकर पतंगबाजी करने लगे। धूप खिलने के बाद बाजारों में चहल-पहल दिखाई दी। लोग घर से निकलकर बाजारों में खरीदारी करते दिखे।
विज्ञापन
हालांकि धूप के साथ सर्द हवाएं चलती रही। शाम होते ही गलन का प्रभाव बढ़ने से कंपकंपी और बढ़ गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज के कृषि विशेषज्ञ एवं मौसम विज्ञानी कपिलदेव शर्मा ने बताया कि प्राप्त मौसम के आंकड़ों के अनुसार आगामी दिनों में सर्द हवाओं के साथ तापमान में गिरावट के साथ पाला एवं कोहरा रहने की संभावना है।ग