{"_id":"d758f06a238137ddded1046c7d74a459","slug":"the-success-of-the-war-about-the-failure-information-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युद्ध की सफलता, असफलता के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युद्ध की सफलता, असफलता के बारे में दी जानकारी
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Sat, 28 Nov 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
पीजी कालेज के खेल मैदान पर 92वीं यूपी बटालियन एनसीसी पीजी कालेज की संयुक्त एनसीसी आर्मी ग्रुप की परेड शनिवार को हुई। इस अवसर पर राइफल ड्रिल, हथियारों को खोलना एवं जोड़ना तथा युद्ध की सफलता एवं असफलता के संबंध में व्याख्यान दिया गया।
एनसीसी आफिसर डा. डीआर सिंह ने कहा कि किसी भी युद्ध की सफलता सही समय पर दुश्मन के विषय में सही सूचनाओं की जानकारी पर निर्भर करती है। इस प्रकार की सही सूचना कमांडर को प्राप्त करने के लिए पेट्रोल्स की सहायता लेनी पड़ती है। कमांडर इन दोनों पेट्रोल्स का प्रयोग कर सही सूचना प्राप्त करता है।
डा. सिंह ने बताया कि किसी भी पेट्रोल्स की सफलता सावधानीपूर्वक तैयारी, अच्छा नेतृत्व आदि पर आधारित होती है। कमांडर युद्ध पर विजय हासिल करता है। परेड को सफल बनाने में हवलदार अंगद सिंह, हवलदार सबीर सिंह, भीमराज की अहम भूमिका रही। कैडेट सुनील यादव, राकेश यादव, आशुतोष सिंह, धनंजय पाल का भी सहयोग रहा।