{"_id":"67b8c0f992b32a83f506dacd","slug":"the-students-were-enthralled-by-the-cultural-programme-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-128551-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मोहा मन
विज्ञापन
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के अंतिम दिन शुक्रवार को समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
इस मौके पर शालिनी, शालू और उनकी टीम ने वृद्ध आश्रम व्यवस्था पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। अंजलि कनौजिया ने एकल नृत्य, आर्या, अंतरा एवं उनकी टीम ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के दौरान विशेष शिविर में सक्रिय भागीदारी के लिए लक्ष्मी को मिस ऑर्गेनाइजर, आहुति को मिस शेफ और निशांत एवं उनकी टीम को ऑल टाइम वॉलंटियर के रूप में पुरस्कृत किया गया। अंतरा एवं अक्षिता ने स्वागत गीत प्रस्तुत किए। सात दिवसीय कार्यक्रम की प्रगति आख्या वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. रामनाथ केसरवानी ने प्रस्तुत की।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि डाॅ. राजेंद्र सिंह ने छात्राओं को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने एवं सकारात्मक सोचने पर बल दिया। प्राचार्य प्रो. अनिता कुमारी ने बच्चों को राष्ट्रनिर्माण में योगदान करने के लिए मार्गदर्शन किया। इससे पहले सुबह मतदाता जागरूकता अभियान से संबंधित आमघाट से ददरीघाट तक रैली निकाली गई।
कार्यक्रम में डाॅ. राजेश कुमार यादव, डॉ. सर्वेश सिंह, डॉ. हरेंद्र यादव, डॉ. संगीता, डॉ. निरंजन, डॉ. शंभूशरण, डॉ. पीयूष, मीडिया प्रभारी डॉ. शिवकुमार आदि उपस्थित थे। पूरे कार्यक्रम का प्रबंधन डॉ. नेहा कुमारी एवं डॉ. ओम शिवानी और आभार डॉ. मनीष सोनकर ने व्यक्त किया। मंच संचालन स्वयंसेवी छात्रा श्रेया मौर्या ने किया।