फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The students extracted awareness rally

छात्रों ने निकाली जागरुकता रैली

Sat, 17 Dec 2016 10:44 PM IST
गाजीपुर
गाजीपुर Updated Sat, 17 Dec 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
क्षेत्र के कसेरा पोखरा गांव स्थित सन शाइन पब्लिक स्कूल में  शनिवार को पर्यावरण सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के छात्र्ा-छात्राओं ने जागरुकता रैली निकाली। रैली स्टेशन, बाजार कस्बा एवं कसेरा गांव तक गई। इस दौरान  स्कूली बच्चों ने क्षेत्रीय लोगों से संपर्क कर पर्यावरण की सुरक्षा के बारे में विभिन्न विषयों के महत्व को बताया। साथ ही पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले कार्यों से परहेज करने के विकल्पों को बताया।

इस दौरान हाथ में बैनर एवं पोस्टर लिए स्कूली बच्चे पर्यारण को संतुलित बनाए रखने के लिए नारे लगाते चल रहे थे। जागरुकता रैली की शुरूआत सर्वोदय जनकल्याण समिति के चेयरमैन सर्वानंद सिंह ने हरी झंडी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर  विद्यालय के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह प्रबंधक अमित कुमार प्रधानाचार्य डॉ. आर लाल ने पर्यावरण की सुरक्षा को समसामायिक आवश्यकता बताते हुए इसके प्रति हर एक व्यक्ति के योगदान की जरूरत बताया। इस मौके पर महेश्वर नाथ सिंह, सदरे आलम अंसारी, बलवंत सिंह आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed