फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The special train will stop at Aunrihar and Dullahapur railway station

Ghazipur News: औड़िहार व दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन पर होगा स्पेशल ट्रेन का ठहराव

Fri, 06 Mar 2026 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
The special train will stop at Aunrihar and Dullahapur railway station
गाजीपुर। इन दिनों ट्रेनों में भीड़ उमड़ रही है। इसको देखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से 05183/05184 आजमगढ़-बांद्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी का संचालन किया जाएगा। आजमगढ़ से सात एवं 14 मार्च व बांद्रा टर्मिनस से नौ व 16 मार्च को इसका संचालन होना तय है। विशेष बात यह है कि इसका ठहराव जनपद के औड़िहार जंक्शन व दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन पर सुनिश्चित किया गया है।
विज्ञापन

05183 आजमगढ़-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट होली विशेष गाड़ी 7 एवं 14 मार्च को आजमगढ़ से रात 11.15 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन दुल्लहपुर से रात 12.55 बजे, औड़िहार से 1.32 बजे खुलकर आगे के लिए रवाना होगी। वापसी यात्रा में 05184 बांद्रा टर्मिनस-आजमगढ़ सुपरफास्ट होली विशेष गाड़ी 9 एवं 16 मार्च को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 10.45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन कोटा से रात 12.15 बजे, औड़िहार शाम 05.02 बजे व दुल्लहपुर से 05.45 बजे पहुंचेगी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बतया कि गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का एक, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के आठ, शयनयान श्रेणी के आठ, साधारण द्वितीय श्रेणी/साधारण द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के दो तथा एलएसएलआरडी के एक कोच सहित कुल 20 आधुनिक कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed