फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The SP wants to foment unrest in the district know the full truth first

सपा चाहती है जिले में हो अशांति, जान लें पहले पूरी सच्चाई : ओमप्रकाश

Sun, 26 Apr 2026 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
The SP wants to foment unrest in the district know the full truth first
गाजीपुर। प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने करंडा ब्लाक के कटरिया गांव स्थित पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता का चेक देने के बाद कहा कि समाजवादी पार्टी चाहती है कि जिले में अशांति हो और अमन-चैन खराब हो। मामले को तूल दे रहे हैं। पूरे प्रदेश में अमन-चैन है। माहौल को बिगाड़ने की कोशिश हो रही है। राजनीति करना है तो जनता के बीच जाएं और वोट मांगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी जब किसी दूसरे देश में जाते हैं तो अपने देश को ही कटघरा में खड़ा कर देते हैं। राहुल चुनाव आयोग की बदौलत सांसद हैं और उसी को कठघरे में खड़ा कर देते हैं। इस गरीब की पीड़ा को वह क्या समझेंगे। प्रदेश में 9 वर्ष में एक भी दंगा नहीं हुआ जबकि पूर्व की सपा सरकार में एक हजार दंगे हुए और 12 सौ जनहानि हुई। कोई भी घटना हो रही है तो पुलिस अपराधी को 24 घंटे के भीतर सलाखों के पीछे भेज दे रही है। सपा मुखिया पहले सच्चाई को जान लें। उनके जो लोग आरोप लगा रहे हैं वह सब झूठा है।
विज्ञापन

यह है पूरा घटनाक्रम

15 अप्रैल : करंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का शव जमानिया धरम्मरपुर गंगा पुल के नीचे नदी में मिला था।
19 अप्रैल : किशोरी के पिता ने को गांव के ही हरिओम पांडेय और अभिषेक पांडेय पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

19 अप्रैल : मुख्य आरोपी हरिओम पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

22 अप्रैल : कटरिया में सपा प्रतिनिधिमंडल और पुलिस पर पथराव। 46 नामजद एवं 200 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज हुई।

24 अप्रैल : सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 29 अप्रैल को कटरिया गांव पहुंचने की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed