{"_id":"62dee0ad605b36765801f752","slug":"the-snake-holding-the-finger-the-girl-lost-her-life-ghazipur-news-vns6659108187","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur: ऊंगली को पकड़े रहा सांप, नजारा देख घरवालों के उड़े होश, लड़की की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur: ऊंगली को पकड़े रहा सांप, नजारा देख घरवालों के उड़े होश, लड़की की मौत
Tue, 26 Jul 2022 08:16 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 08:16 AM IST
सार
गाजीपुर में एक लड़की अपनी मां और बहनों के साथ छत पर सो रही थी। सुबह कई बार जगाने पर भी वह नहीं उठी। तभी घरवालों की नजर उसके हाथ पर गई और नजारा देखकर सबके होश उड़ गए।
विज्ञापन
snake bite
विस्तार
सुहवल थाना क्षेत्र के अंधारीपुर गांव में सोमवार की सुबह चारपाई पर मां और बहनों के साथ सो रही बालिका की सांप से काटने से मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव निवासी संजय गुप्ता ने बताया कि रविवार कि देर रात भोजन के बाद पुत्री मोनिका (9) मां उषा और तीन अन्य बहनों के साथ ही चारपाई पर सो रही थी। सुबह उसे कई बार जगाया गया, लेकिन उसकी शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। इसके बाद जब मोनिका को गोद में उठाने की कोशिश की गई तो एक सर्प उसके ऊंगली को पकड़े दिखा।
शोर मचाने पर परिवार के लोग पहुंचे तो तो देखा कि उसके मुंह से झाग निकल रहा था और ऊंगली से खून रिस रहा था। कि सी तरह सर्प को भगाकर उसे पास के ही निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। पिता संजय गुप्ता ने बताया कि उसकी चार पुत्रियों में मोनिका तीसरे नंबर पर थी। थाना प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव ने बताया कि इस घटना कि जानकारी परिजनों ने पुलिस को नहीं दी है।