फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The skills of the girls who have learned the tricks of self-defense will be tested

आत्मरक्षा के गुर सीख चुकी छात्राओं की दक्षता की होगी परीक्षा

Fri, 25 Feb 2022 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
The skills of the girls who have learned the tricks of self-defense will be tested
गाजीपुर। आत्मरक्षा के गुर सीख चुकी छात्राओं की निपुणता की परीक्षा होगी। इसके लिए पहले विद्यालय स्तर और फिर इसमें चयनित छात्राओं की न्याय पंचायत-संकुल स्तर पर ‘मुझमें है दम, नहीं किसी से कम’ आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में क्षमता और कौशल का लोहा मनवाने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके आयोजन के लिए प्रत्येक विद्यालय को दो हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने तथा उनके उत्थान के लिए सरकार की ओर से तमाम जतन किए जा रहे हैं। बालिकाओं के साथ आए दिन हो रही उत्पीड़न या शोषण की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए शासन की ओर से रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया गया था। इसका उद्देश्य उच्च प्राथमिक विद्यालयों की छात्राओं को विभिन्न प्रशिक्षण देकर शारीरिक और मानसिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जाए ताकि विषम परिस्थिति में बिना विचलित हुए वह अपनी सुरक्षा कर सकें। उत्पीड़न या शोषण करने वालों को सबक सिखा सकें। इसके तहत उच्च प्राथमिक-कंपोजिट विद्यालय की छात्राओं को खेल अनुदेशकों की तरफ से आत्मरक्षा के तहत जूडो कराटे-ताइक्वांडो के गुर सिखाए गए। जिले के 470 उच्च प्राथमिक-कंपोजिट विद्यालय की करीब 35 हजार छात्राओं को बीते वर्ष अक्तूबर माह से दिसंबर तक 158 अनुदेशकों की तरफ से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण देने वाले अनुदेशकों के लिए शासन की तरफ से प्रति विद्यालय मानदेय निर्धारित किया गया था। प्रशिक्षण पाकर निपुण हो चुकी इन छात्राओं की आत्मरक्षा में दक्षता की परख की जाएगी। इसके लिए मुझमें है दम, नहीं किसी से कम आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। चुनाव बाद होने वाली यह प्रतियोगिता पहले विद्यालय स्तर पर होगी। इसमें चयनित छात्राएं अपनी क्षमता और कौशल का प्रदर्शन न्याय पंचायत-संकुल स्तर पर करेंगी। इसमें विजयी प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

मुझमें है दम, नहीं किसी से कम आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रतियोगिता चुनाव बाद आयोजित की जाएगी। इसके आयोजन के लिए प्रति विद्यालय दो हजार की दर से धनराशि जिले को उपलब्ध करा दी गई है। जल्द ही प्रतियोगिता का कार्यक्रम निर्धारित किया जाएगा- अमित कुमार राय, प्रभारी जिला समन्वयक बालिका शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed