फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The sit-in protest demanding an OBC option continued for the seventh day.

Ghazipur News: ओबीसी विकल्प की मांग को लेकर सातवें दिन भी चला धरना

Wed, 09 Sep 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
The sit-in protest demanding an OBC option continued for the seventh day.
शहर के सरजू पांडेय पार्क में मंगलवार को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा का अनिश्चित कालीन धरना सातवें दिन भी जारी रहा। सुबह 10 से तीन बजे तक चले इस धरने के बाद जिलाध्यक्ष मनई राम बिंद ने राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक नायब तहसीलदार करंडा दिनेश चंद्र श्रीवास्तव को सौंपा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनई राम बिंद ने बताया कि, भारत सरकार ने जनगणना 2027 के लिए जाति-आधारित गणना कराने का निर्णय लिया है। हालांकि, इसके पहले और दूसरे चरण की 40 सवालों के प्रश्नावली में ओबीसी का विकल्प ही नहीं दिया गया है। इसमें जाति-आधारित जनगणना के लिए खुली कॉलम पद्धति की व्यवस्था अपनाई जा रही है। वर्ष 2011 की जनगणना में ऐसी ही व्यवस्था के चलते देश भर में करीब 46.7 लाख जातियां दर्ज हुई थी। सरकार ने इन आंकड़ों को भ्रमित करने वाला बताकर जारी करने से इंकार कर दिया था। अनुसूचित जाति-जनजाति जनगणना के लिए अपनाई जाने वाली पद्धति ही ओबीसी जनगणना के लिए भी लागू की जानी चाहिए। इससे सही आंकड़े दर्ज किया जा सके। इसके लिए जनगणना में ओबीसी के लिए अनुसूचित जाति-जनजाति की तरह अलग विकल्प देने और विशिष्ट कोड प्रदान करने की भी मांग की गई है। इस मौके पर रामजीत सिंह यादव, राम आशीष राम, त्रिभुवन कुमार, संतोष कुमार यादव, रामबचन राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed