फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The second Saturday of the month will now be in the name of sports competition in schools

स्कूलों में महीने का दूसरा शनिवार अब होगा खेलकूद स्पर्धा के नाम

Sat, 16 Jul 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
The second Saturday of the month will now be in the name of sports competition in schools
विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों का त्वरित शारीरिक विकास करने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से फरमान जारी कर दिया गया है। अब प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को विद्यालयों में खेलकूद आधारित प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएगी। इन प्रतियोगिताओं को आयोजित करने के लिए खेल समय सारिणी भी घोषित कर दी गई है। यह प्रतियोगिताएं विद्यालय, जिला, मंडल और प्रदेश स्तर पर होगी। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा की निदेशक डॉ. सरिता तिवारी का आदेश सभी जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों के पास भेजा जा चुका है। यह आदेश जिले में भी प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा की निदेशक की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि समय सारणी के अनुसार विद्यालय स्तर पर सुबह प्रार्थना के बाद छात्रों एवं शिक्षकों की बीस मिनट पीटी कराई जाएगी। प्रत्येक विद्यालय के छात्रों को प्रत्येक दिन खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेना होगा। प्रतियोगिता सीनियर, जूनियर और सब जूनियर वर्ग में कराई जाएगी। छात्रों को कम से कम दो खेलों में भाग लेना अनिवार्य होगा। अगर छात्र-छात्राओं को खेलों में प्रतिभाग नहीं कराया गया तो विद्यालय की जांच कर प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खेलकूद गतिविधियों के क्रियान्वयन के लिए जिला, मंडल और प्रदेश स्तर पर समितियों का गठन किया गया है। जिला स्तर पर प्रतियोगिता कराने की जो समय सारिणी घोषित की गई है उसके मुताबिक यह प्रतियोगिता 25 जुलाई से शुरू होकर 16 अक्तूबर तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed