फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The sealed area of Mahuabagh is being sanitized

महुआबाग के सील हुए इलाके को किया जा रहा सेनिटाइज्ड

Sat, 04 Apr 2020 09:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
The sealed area of Mahuabagh is being sanitized
गाजीपुर। शहर के महुआबाग स्थित मस्जिद से कोरोना संक्रमित तीन मरीजों के मिलने के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। अब यहां आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। क्षेत्र को सैनिटाइज किए जाने का काम जोरशोर से चल रहा है। इधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से घर-घर जांच के लिए टीम का गठन किया जा रहा है। यह टीमें संक्रमित इलाकों में घूमकर लोगों की स्क्रीनिंग करेगी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से महुआबाग इलाके को शुक्रवार को ही सील कर दिया गया लेकिन अगले दिन शनिवार को और दो मरीजों के पाए जाने के बाद सख्ती बढ़ा दी गई। इसके तहत कोतवाली, महुआबाग चौराहा, मिश्रबाजार तिराहा, विशेश्वरगंज तिराहा, आमघाट आदि स्थानों पर बैरिकेडिंग कर लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। इस क्षेत्र की सभी मस्जिदों को सैनिटाइज करने में नगरपालिका प्रशासन जुट गया है। सभी दुकानों, प्रतिष्ठानों, सड़कों पर भी दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। इसी क्रम में सभासद सोमेश मोहन राय के नेतृत्व में राजकुमार रावत की टीम ने आमघाट, न्यू सहकारी कालोनी, गांधी पार्क, कोतवाली, झुन्नूलाल चौराहा, लालदरवाजा, हास्पिटल रोड आदि स्थानों पर दवाओं का छिड़काव कराकर सैनिटाइज किया। इस दौरान छोटे चौबे, पप्पू तिवारी, छोटू राय, अंकित, चंदन, राहुल राय, आकाश, विजय शंकर चतुर्वेदी आदि ने सराहनीय भूमिका निभाई। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार, नगर की सभी मस्जिदों में सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया। मरकजी और अरंगी गांव की मस्जिदों में भी दवा का छिड़काव कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed