{"_id":"64666cab0bf501bb440f20ed","slug":"the-scumbag-who-was-going-to-execute-the-robbery-was-arrested-ghazipur-news-c-20-1-211524-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: लूट की वारदात को अंजाम देने जा रहा बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: लूट की वारदात को अंजाम देने जा रहा बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सुहवल। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के उतरौली चट्टी के पास पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह वाहन चेकिंग के दौरान लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे एक बदमाश को धर दबोचा। तलाशी लेने पर एक तमंचा एवं एक कारतूस बरामद किया गया।
पूछताछ में शातिर ने अपना नाम दीपक पांडेय निवासी नौली बताया। उसने पुलिस को बताया कि वह क्षेत्र में लूट की एक घटना को अंजाम देने जा रहा था। पुलिस ने उसका मेडिकल मुआयना कराने के बाद आर्म्स एक्ट में चालान कर सक्षम न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उसे चौदह दिनों की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया।
रेवतीपुर थानाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी ने बताया कि वह पुलिस के साथ उतरौली चट्टी पर ताड़ीघाट बारा हाइवे किनारे वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध तरीके से आता दिखाई दिया। जब उसे बुलाया गया तो वह भागने लगा। शक होने पर घेराबंदी कर पिछा शुरू कर दिया। उसे तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।