{"_id":"646a67a153cd320ae20424e4","slug":"the-scorching-heat-made-me-cry-then-the-lightning-made-me-suffer-ghazipur-news-c-20-1-216500-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: भीषण गर्मी ने रुलाया तो बिजली ने झेलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: भीषण गर्मी ने रुलाया तो बिजली ने झेलाया
विज्ञापन
- लो वोल्टेज और लोकल फाॅल्ट से शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में अंधाधुंध कटौती
शनिवार को बिजली की मांग 240 मेगावॉट तक पहुंच 300 मेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त होने लगा है। एक ओर दिनों में घर से बाहर निकलना भी दूभर हो गया है। वहीं, गर्मी बढ़ने के साथ अंधाधुंध बिजली कटौती होने से शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का जीवन दुश्वार हो गया है। बिजली कटौती इस कदर हावी है कि गांवों में 18 और शहरों में 20-22 घंटे बिजली सपने जैसा हो गया है। जबकि बिजली विभाग के अधिकारी कटौती का कारण ओवरलोडिंग और फाल्ट बता रहे हैं।
रविवार को जनपद का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस था। ऐसे में चिलचिलाती धूप मानों पूरा बदन झुलसा देगी। इस हालत में बिजली आपूर्ति का दगा लेना लोगों को बहुत परेशान कर रहा है। चारों डिविजन में रोस्टर के हिसाब से बिजली न मिलने से उपभोक्ता परेशान हैं।
हालात यह है कि शहर में जहां 12 से 14 घंटे बिजली मिल पा रही तो वहीं ग्रामीण इलाकों में महज आठ से 10 घंटा ही बिजली आपूर्ति हो पा रही है। कई जगहों पर हाईटेंशन तार टूटने और ट्रांसफार्मर जलने से दिन-दिन भर और रात-रात भर बिजली का इंतजार करना पड़ रहा है। शहर के प्रकाशनगर और रौजा क्षेत्र में लो वोल्टेज की परेशानी उपजी है। इससे खोवा मंडी, कपूरपुर, रौजा, होम्योपैथिक कॉलेज, छावनी लाइन सहित तमाम इलाकों में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
वहीं ग्रामीण क्षेत्र में चित्ररकोनी, सायर, भदौरा, बारा, डेहूडी, नंदगंज, महाराजगंज, जंगीपुर, कूंडेसर, पारा, बिरनो, मरदह सहित पृश्वीपुर में लो वोल्टेज और बिजली कटौती लोगों के लिए आफत बनी है। जमानिया संवाददाता के अनुसार नगर सहित ग्रामीण इलाकों में बिजली की आपूर्ति रोस्टर के अनुसार नहीं की जा रही है। लोकल फाॅल्ट की वजह से बिजली घंटों गुल रहती है। स्थिति यह है कि आठ से 10 घंटे ही बिजली मिल पा रही है।
इस संबंध में जेई इंद्रजीत पटेल ने बताया कि ग्रामीण एवं नगर क्षेत्र में रोस्टर के अनुसार आपूर्ति करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन लोकल फॉल्ट की वजह से यह संभव नहीं हो पा रहा है। सुहवल संवाददाता के अनुसार स्थानीय गांव स्थित ताड़ीघाट एवं ढढनी विद्युत उपकेंद्र के तहत आने वाले करीब 50 गांवों के सैकड़ों घरों की बत्ती रविवार की सुबह करीब पांच बजे जमानियां क्षेत्र में 33 हाइटेंशन विद्युत पोल एवं तार टूटने के चलते गुल रही। कड़े मशक्कत के बाद दोपहर करीब सात घंटे बाद साढे बारह बजे बिजली आई।
आपूर्ति बंद होने से क्षेत्र के सुहवल, ढढनी, मलसा, इजरी, गरूआ मकसूदपुर, मेदनीपुर, युवराजपुर, पटकनियां, डेढगावां, अधियारां, खजुहां, मुरतपुरवां, माधोपुर, अधियाराञ, रमवल , सोनवल समेत दर्जनों गांव के घरों की बत्ती गुल रही। इस संबंध में विद्युत विभाग के अवर अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि मरम्मत पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
बारा संवाददाता के अनुसार गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग बढ़ गई है। घरों में पंखा, कूलर और एसी चलने लगे हैं। आम दिनों में 120 से 130 मेगावॉट होने वाली बिजली खपत अब बढ़कर 240 तक पहुंच गई है। अभी इसमें और इजाफा होने की संभावना है। बारा इलाके में रोजाना 120 मेगावॉट बिजली की खपत होती थी, लेकिन तापमान बढ़ने पर इसमें इजाफा होने लगा है।
जो शनिवार को बिजली की मांग 240 मेगावॉट तक पहुंच गई। विभागीय कर्मचारियों के मुताबिक जून माह में जैसे - जैसे गर्मी बढ़ेगी बिजली की खपत में भी बढ़ोतरी होगी। आने वाले दिनों में यह 300 मेगावॉट तक पहुंचने की उम्मीद है। विद्युत उपकेंद्र बारा के एसएसओ कैलाश यादव ने बताया कि गर्मी की शुरुआत में 120 से 130 मेगावॉट बिजली की खपत थी, लेकिन तापमान बढ़ने के साथ 240 मेगावॉट पहुंच गई है।
गर्मी में इजाफा होने से बिजली की मांग और बढ़ने की संभावना है। मरदह संवादाता के अनुसार ग्रामीण अंचल में रोस्टर के हिसाब से 18 घंटे बिजली आपूर्ति होनी चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हो रहा, जिसके सापेक्ष मात्र आठ से दस घंटे ही बिजली नसीब हो पा रही। क्षेत्र में जहां बिजली कटौती एवं जर्जर बिजली तार जटिल समस्या बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर उसी जर्जर तार एवं सार्वजनिक स्थलों सहित सरकारी भवनों पर से गुजरे तार एवं ट्रांसफार्मर पर खर कतवार, घांस फूंस लटके हुए है जो प्राय: दुर्घटना को दावत दे रहे है। मरदह बाजार मस्जिद के पास बिजली तारों में विषैला वृक्ष लपटा हुआ है, वहीं जागोपुर रोड स्थित ट्रांसफार्मर, उप डाकघर, ब्लाक रोड स्थित ट्रांसफार्मर, पानी टंकी, विकासखंड कार्यालय, प्राथमिक स्वास्थ केंद्र, बैंक आंफ इडिया के पास, थाना परिसर, ब्लाक संसाधन केंद्र, कस्तुरबा गांधी अवासीय बालिका विद्यालय के पास बिजली तार दुर्घटना को दावत दे रहे है।
00
जहां फॉल्ट की शिकायत मिल रही है उसे समय रहते दुरूस्त किया जा रहा है। इस कारण से कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। जितनी बिजली मिल रही है उतना लोगों को आपूर्ति किया जा रहा है।
सुधीर कुमार, एसडीओ उपखंड द्वितीय
000
फोटो भी-