फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The scope of the postal department is expanding: Postmaster General

डाक विभाग का दायरा बढ़ रहा, नित्य नए आयाम स्थापित कर रहा: पोस्टमास्टर जनरल

Tue, 12 Oct 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
The scope of the postal department is expanding: Postmaster General
गाजीपुर। राष्ट्रीय डाक सप्ताह के तहत जनपद के करंडा ब्लाक के गोशंदेपुर इंटर कालेज परिसर में डाक जीवन बीमा मेला आयोजित हुई। इस मौके पर एक हजार से ज्यादा लोगों ने डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा पालिसी और बीमाधारकों को पालिसी बांड सौंपी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि बीमा के क्षेत्र में भी डाक विभाग रोज नए आयाम स्थापित कर रहा है। डाकघरों में लोगों की आयु और आवश्यकता के हिसाब से जीवन बीमा की तमाम योजनाए हैं। जिनमें सुरक्षा, संतोष, सुविधा, दंपत्ति सुरक्षा, सुमंगल व चिल्ड्रेन पालिसी शामिल हैं। जिले में डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा में वर्तमान में कुल 43 हजार से ज्यादा पालिसियां संचालित हैं। कोरोना महामारी के दौर में इस वित्तीय वर्ष में 2000 से ज्यादा पालिसियां जारी की गईं। ऐसे ही एक अभिनव पहल करते हुए जिले के 24 गांवों में सभी योग्य लोगों का बीमा करते हुए इन्हें संपूर्ण बीमा ग्राम बना दिया गया है।
विज्ञापन

कहा कि डाक विभाग ने नवीन टेक्नालजी अपनाते हुए कोर इंश्योरेंस सर्विस के तहत मैककेमिश सॉफ्टवेयर के माध्यम से बीमा सेवाओं को भी ऑनलाइन बनाया है। डाक जीवन बीमा योजना का दायरा भी बढ़ा दिया गया है। पहले मात्र सरकारी व अर्द्धसरकारी कर्मचारियों तक सीमित डाक जीवन बीमा अब निजी शिक्षण संस्थाओं, विद्यालयों, महाविद्यालयों आदि के कर्मचारियों, डॉक्टरों, इंजीनियरों, प्रबंधन सलाहकारों, चार्टेड एकाउंटेंट, वास्तुकारों, वकीलों, बैंकर जैसे पेशेवरों और नेशनल स्टाक एक्सचेंज तथा बंबई स्टाक एक्सचेंज के सूचीबद्ध कंपनी के कर्मचारियों के लिए भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाकघर अधीक्षक दिनेश साह ने कहा कि निवेश की सुरक्षा पर सरकार की गांरटी, धारा 80 के तहत आयकर में छूट, कम प्रीमियम व अधिक बोनस, पालिसी पर लोन की सुविधा, ऑनलाइन प्रीमियम जमा करने की सुविधा, देश के किसी भी डाकघर में प्रीमियम जमा करने की सुविधा और अग्रिम प्रीमियम पर छूट दी जाती है। डाक जीवन बीमा में अधिकतम बीमित सीमा 50 लाख और ग्रामीण डाक जीवन बीमा में 10 लाख है। कहा कि जिले में 13 विभिन्न जगहों पर डाक बीमा मेले लगाकर डाक जीवन बीमा दिवस मनाया गया, जिसमें लोगों को इसके बारे में जागरूक किया गया और लोगों का बीमा भी किया गया।
इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाककर्मियों को पोस्टमास्टर जनरल ने सम्मानित भी किया। इनमें डाक जीवन बीमा के क्षेत्र में सरफराज खान एवं विनोद कुमार सिंह, बचत बैंक के क्षेत्र में गंगाधर राम एवं विजेंद्र कुमार सिंह, सुकन्या के क्षेत्र में रविन्द्र सिंह एवं सरफराज खान तथा आईपीपीबी के क्षेत्र में सरफराज खान एवं संतोष गुप्ता शामिल हैं।

कार्यक्रम में स्वागत डाक अधीक्षक गाजीपुर दिनेश शाह ने, आभार ज्ञापन सहायक अधीक्षक (मुख्यालय) एम आर राशदी ने और संचालन सहायक डाक अधीक्षक जमनिया परमानंद ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य पंकज यादव, प्रबंधक इंटर कॉलेज गोशनदेपुर विनीत सिंह, प्रधानाचार्य इंटर कालेज गोशनदेपुर डा. कन्हैया लाल तिवारी, ग्राम प्रधान मीरा सिंह, डाक अधीक्षक दिनेश साह, सहायक डाक अधीक्षक परमानंद, एम आर राशदी, डाक निरीक्षक जयगोपाल पांडेय, श्रीकान्त पाल, पोस्टमास्टर गोशनदेपुर और राजगुरु सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed