{"_id":"652996ac701810a9c0060d07","slug":"the-school-gave-an-affidavit-to-refund-the-fees-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-4982-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: स्कूल ने शुल्क वापस करने का दिया शपथ पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: स्कूल ने शुल्क वापस करने का दिया शपथ पत्र
विज्ञापन
गाजीपुर। शैक्षिक सत्र 2023-24 में आरटीई के अंतर्गत नामांकित बच्चों से लिया गया शुल्क स्कूल ने वापस करने का शपथ पत्र दिया।
शहर के एक स्कूल की ओर से शुल्क लिए जाने की अभिभावकों के शिकायत किए जाने को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने गंभीरता से लिया था। उन्होंने नोटिस जारी कर स्कूल के प्रबन्धक-प्रधानाचार्य को उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। इस क्रम में अभिभावकों से कम्प्यूटर शुल्क, जेनरेटर शुल्क तथा परीक्षा शुल्क लिए जाने की बात स्वीकार्य की गई।
इस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने विद्यालय के प्रधानाचार्य को संबंधित अभिभावकों से ली गई धनराशि वापस करते हुए साक्ष्य कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर विद्यालय की मान्यता समाप्त करने की चेतावनी दी थी। इस क्रम में आदेश के अनुपालन में स्कूल द्वारा सम्बन्धित अभिभावकों का शुल्क वापस किए जाने, बच्चों के बीच भेदभाव न किए जाने तथा भविष्य में इस प्रकार की गलती न किए जाने का शपथ पत्र बीएसए के समक्ष प्रस्तुत किया गया।