फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The ruling party bowed under the pressure of opponents, meeting will be held soon

विरोधियों के दबाव में झुका सत्ता पक्ष, जल्द होगी बैठक

Wed, 28 Sep 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
The ruling party bowed under the pressure of opponents, meeting will be held soon
जिला पंचायत सदस्यों के मुखर होने पर सत्ता पक्ष झुक गया है। नाराजगी बढ़ती देख अब जिला पंचायत की बैठक 30 सितंबर से चार अक्तूबर के बीच आयोजित कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिपं अध्यक्ष ने सदस्यों की मंशा को भांप खुले मंच से बात करने का फैसला किया है। उनका कहना है कि सेवा पखवाड़ा के दौरान विभिन्न कार्यक्रम होने से बैठक स्थगित करनी पड़ी, लेकिन जल्द ही संवाद के लिए बैठक होगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्यों ने आरोप लगाया है कि काफी समय से जिला पंचायत की बैठक नहीं हुई थी। इस ओर ध्यान दिलाने पर अध्यक्ष ने सबसे पहले 24 सितंबर को बैठक बुलाई थी। उसे स्थगित कर बैठक को 27 सितंबर की तारीख तय की गई, लेकिन उस दिन भी बैठक नहीं हो सकी। जिससे सदस्यों में नाराजगी है। इसी को लेकर दो दर्जन से अधिक जिला पंचायत सदस्यों ने सिधौना में बैठक की। उनकी मांग है कि समय-समय पर अपनी बातों को रखने के लिए एक मंच पर सभी का रहना जरूरी है। ऐसे कई मामले हैं जिस पर अध्यक्ष की मौजूदगी जरूरी होती है। कई आरोप भी है जिसमें स्ट्रीट लाइट लगने का भी मामला है।
विज्ञापन

सैदपुर के जिला पंचायत सदस्य कमलेश राय ने कहा कि बैठक निर्वाचित सदस्यों की लोकतांत्रिक मांग है। सदस्यों और अध्यक्ष के बीच क्षेत्र की समस्याओं को अवगत कराने का बैठक सबसे अच्छा मंच होता है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष को लेकर सदस्यों का विश्वास है। सिर्फ समय-समय पर बैठक कराने और उन पर लगे आरोपों का जवाब मिलना स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
बैठक स्थगित होने के पीछे सेवा पखवाड़ा प्रमुख कारण है। साथ ही एक दो मौकों पर स्वास्थ्य भी कारण है। जल्दी ही बैठक कराने की तैयारी है। खुले मंच से सदस्यों से बात की जाएगी।
- सपना सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed