{"_id":"575079b44f1c1b7d2810bc42","slug":"the-road-will-change-muhammadabada","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलेगी मुहम्मदाबाद सड़क की सूरत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलेगी मुहम्मदाबाद सड़क की सूरत
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Thu, 02 Jun 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
उद्घाटन से पहले इंटरनेशनल एयरपोर्ट मोहाली की सड़कें टूटीं
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब जल्द मुहम्मदाबाद-चितबड़ागांव मार्ग की सूरत बदली हुई नजर आएगी। मुहम्मदाबाद के रास्ते बलिया का सफर काफी आसान हो जाएगा। लोक निमार्ण विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। एक-दो दिन में शासन से निर्माण के लिए धनराशि की स्वीकृति भी मिल जाएगी। विभागीय अधिकारियों की माने तो 40 करोड़ रुपये में 17 किमी से अधिक सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए धन जारी हो चुका है।
जल्द ही मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य आरंभ होगा। कुछ महीने बाद लोगों को हिचकोले खाने से छुटकारा मिल जाएगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से जल्द ही मुहम्मदाबाद से दुबिहा मोड़ तक 17 किलो मीटर की सड़क को सात मीटर चौड़ा किया जाएगा। इस दिशा में कवायद शुरू कर दी गई है।बलिया से लठूडीह गांव तक करीब 35 किलोमीटर की सड़क चौड़ी होने के साथ पूरी तरह से चमचमा रही है।
जबकि चितबड़ागांव से ताजपुर के रास्ते मुहम्मदाबाद में प्रवेश करने वाली सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है। इस पर दो पहिया और चार पहिया वाहन जैसे ही दुबिहा मोड़ से मुहम्मदाबाद के लिए आगे बढ़ते है, उन्हें कई जगहों पर हिचकोले खाते हुए मुहम्मदाबाद तक आना पड़ता है। सड़क के बीच गड्ढा इतने खतरनाक हैं कि प्रतिदिन सड़क हादसे होते रहते हैं। साथ ही एकल सड़क होने के चलते दोनों तरह से आने-जाने वाले वाहनों को ओवरटेक करने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
विभागीय सूत्रों की माने तो शासन की ओर से मुहम्मदाबाद से दुबिहा मोड़ तक 17 किलोमीटर बनने वाली सड़क की न केवल स्वीकृति दी है, बल्कि विभाग को धन भी अवमुक्त कर दिया है। सड़क चौड़ीकरण और निर्माण के लिए दो से तीन दिन में ही फाइनल मुहर लगने की उम्मीद है।लोक निर्माण विभ्ााग के कर्मचारियों का कहना है कि मार्ग को सात मीटर चौड़ा करने के लिए शासन ने विभाग को 40 करोड़ रुपये की धनराशि का आवंटन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस सड़क के बन जाने से अब क्षेत्र और जिले के लोगों को उजियार- भरौली होकर बलिया तक का सफर न करके सीधे मुहम्मदाबाद, ढोड़डीह, करीमुद्दीनपुर, दुबिहा, ताजपुर होते हुए बलिया का सफर आसानी से कम समय में कर सकेंगे।