फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The road to Mahpur station is shabby, trouble

माहपुर स्टेशन जाने वाली सड़क जर्जर, परेशानी

Wed, 12 Jan 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
The road to Mahpur station is shabby, trouble
स्थानीय बाजार से माहपुर रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाली सड़क जर्जर हो चुकी है, जिसके चलते आए दिन राहगीर चोटिल हो रहे हैं। यहीं नहीं सड़क पर घरों का गंदा पानी भरा रहता है। ऐसे में इस मार्ग से आवागमन करना दुर्घटना को दावत देने के सामान है।
विज्ञापन

सड़क किनारे बनी नाली पर लोगों के द्वारा अतिक्रमण करने के चलते अस्तित्व ही समाप्त हो गया है। नाली पटने के चलते घरों का गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा है, जिससे होकर लोगों को गुजरना पड़ रहा है। वहीं सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के चलते लोग आए दिन लोग इसी में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। आलम यह है कि इस मार्ग पर कोई अजनबी राहगीर अगर भूलवस इधर से गुजर जाए तो वह फिर दोबारा आने में का प्रयास भी नहीं करता है। वहीं गंदा पानी लगने से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना है। वहीं दुर्गंध के चलते लोगों का घर में रहना दुश्वार हो गया है। ग्रामीणों ने कई बार तहसील दिवस से लेकर जिले के आला अधिकारियों से शिकायत भी की है, लेकिन प्रशासन की अनदेखी के चलते आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed