फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The road leading to the polling station was not repaired

मतदान केंद्र तक जाने वाली सड़क नहीं हुई दुरुस्त

Sat, 29 Jan 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
The road leading to the polling station was not repaired
डारीडीह बहादुरपुर मतदान केंद्र तक जाने वाले मार्ग की जर्जर दशा। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
जिले में विधानसभा चुनाव के लिए सात मार्च को मतदान होगा लेकिन मतदान केंद्रों तक जाने वाली सड़कों को अभी तक दुरुस्त नहीं कराया गया। ऐसे में मतदाताओं को ही नहीं बल्कि मतदान कार्मिकों और सुरक्षा कर्मियों को भी केंद्रों तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

विधानसभा का चुनाव जिले में सात मार्च को कराया जाएगा। सातवें एवं अंतिम चरण में होने वाले चुनाव को सकुशल संपन्न कराने को लेकर प्रशासन की ओर से जोरशोर से तैयारी की जा रही है। मतदान केंद्रों तक जाने वाले मार्गों की दशा सुधारने का निर्देश दिया गया है लेकिन अभी भी क्षेत्र के कई केंद्रों तक जाने वाले रास्तों की दशा दयनीय बनी हुई है। पटकनिया-युवराजपुर-कालूपुर मार्ग, सुहवल-युवराजपुर मार्ग, सुहवल-गौरा-अड़रिया मार्ग, सुहवल-भिक्खीचौरा-बवाड़ा मार्ग, मेदिनीपुर-कालूपुर मार्ग की तरह कुछ अन्य गांवों के मतदान केंद्रों तक जाने वाले मार्ग क्षतिग्रस्त हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में कई बार इसको दुरुस्त कराए जाने को लेकर गुहार लगाई गई लेकिन विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते मरम्मत का कार्य अभी तक शुरू नहीं किया जा सका है। इन मार्गों पर दिन या रात के पहर चलने वाले लोगों को हर समय दुर्घटना की आशंका सताती रहती है। बारिश होने पर इन मार्गों की स्थिति और बदतर हो जाती है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता राधाकृष्ण कमल ने बताया कि मतदान केंद्रों तक जाने वाले सभी जर्जर मार्गों का सर्वे कराया जा रहा है। मतदान से पहले हर हाल में जर्जर मार्गों को दुरुस्त करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed