फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The quality of seeds will be known through QR code

Ghazipur News: क्यूआर कोड से पता चलेगी बीज की गुणवत्ता

Sun, 22 Feb 2026 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
The quality of seeds will be known through QR code
गाजीपुर। नकली बीज अब किसानों का मुनाफा नहीं छीन सकेंगे। इसके लिए नई व्यवस्था की गई है। सरकारी व निजी बीज थैलियों पर अप्रैल से क्यूआर प्रिंट रहेगा। इसे स्कैन कर किसान जान सकेंगे कि जिस बीज को वह खरीद रहे हैं, वह जांच की कितनी प्रक्रिया से गुजर चुका है। साथ ही साथी एप भी लांच किया जाएगा। नई व्यवस्था अप्रैल से लागू होगी। बीज खरीद में पारदर्शिता लाने और अवैध कारोबार पर प्रतिबंध लगाने के लिए कृषि विभाग नई व्यवस्था आरंभ करने जा रहा। इस पहल के तहत अब बाजार में मिलने वाली सरकारी और निजी कंपनियों की हर बीज थैली पर क्यूआर कोड अंकित रहेगा।
विज्ञापन

किसान मोबाइल से कोड स्कैन करते ही बीज की गुणवत्ता, जांच प्रक्रिया, उत्पादन एजेंसी, प्रमाणीकरण सहित पूरी जानकारी बीज लेते समय ही देख सकेंगे। विभाग का दावा है कि इससे किसानों को सही बीज चुनने में सहूलियत मिलेगी और अप्रमाणिक बीज की बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगेगा। कृषि निदेशालय के निर्देश पर जनपद स्तर से डाटा जुटाया जा रहा। इसमें बीज उत्पादक संस्थाओं, एफपीओ, कृषि विज्ञान केंद्र, बीज कंपनियों, लाइसेंस धारक थोक कारोबारियों, फुटकर विक्रेताओं से विवरण एकत्र किया जाना है।
विज्ञापन

यह डाटा राज्य कृषि निदेशालय को भेजा जाएगा और साथी पोर्टल (सीड आथेंटिकेशन, ट्रेसबिलिटी एंड होलिस्टिक इन्वेंट्री) पर फीड होगा। ग्राम स्तर पर ब्लाकवार प्रशिक्षण कार्यक्रम चलेंगे। मास्टर ट्रेनरों को तकनीक की जानकारी दी जा रही। किसानों को इस सुविधा का लाभ मिले, इसके लिए विभाग अभियान चलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed