फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The pyres are burning at a distance of six hundred meters from the designated place at the cremation ground

Ghazipur News: श्मशान घाट पर निर्धारित स्थान से छह साै मीटर की दूरी पर जल रहीं चिताएं

Wed, 06 Aug 2025 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
The pyres are burning at a distance of six hundred meters from the designated place at the cremation ground
शहर के बैकुंठ धाम श्मशान घाट के पास सड़क पर हो रहा शवदाह। संवाद - फोटो : संवाद
नगर के स्टीमरघाट की सड़क पर तीन फीट तक जलभराव है। लकड़ी के टाल व शास्त्री नगर स्थित डीएम आवास के पास सड़क पर बाढ़ का पानी आ गया है। 500 मीटर के दायरे में साढ़े तीन फीट तक पानी भरा हुआ है। लोग पानी के बीच से होकर आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि गंगा का जलस्तर बढ़ा तो बाढ़ का पानी सड़क पर और फैलेगा। इससे आवागमन प्रभावित होगा। इसी तरह 24 घंटे में लकड़ी के टाल पर बह रहा बाढ़ का पानी ढाई फीट से साढ़े तीन फीट तक भर गया है।
विज्ञापन

नगर के सभी गंगा घाटों की सीढि़यां पानी में डूब चुकी हैं। जिले के प्रमुश श्मशान घाट बैकुंठ धाम पर चिताएं निर्धारित स्थान से 600 मीटर की दूरी पर जल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर नहीं थमा तो नगर के बंधवा मोहल्ले की सड़क पर भी पानी बहता नजर आएगा। बाढ़ के समय यहां पर भी सड़क पर पानी पसर जाता है।
उफान पर मगई, तीन तरफ से घिरा सोनबरसा : लठठूडीह। गंगा के बाद मगई नदी भी उफान पर है। मगई के बाढ़ के पानी से सोनबरसा गांव तीन तरफ से बाढ़ के पानी से घिर चुका है।

सोनबरसा, सरदरपुर, नसीराबाद, महेशपुर, महेंद, लठठूडीह, देवरिया गांव के सिवान में बोई चरी की फसल जलमग्न हो चुकी है। सरदरपुर गांव में सड़क पर बाढ़ का पानी है। प्राथमिक विद्यालय के परिसर में भी पानी प्रवेश कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed