{"_id":"6a61269f73228b22070668b3","slug":"the-pwd-restored-traffic-movement-by-laying-pipes-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-156550-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: पीडब्ल्यूडी ने पाइप डालकर बहाल कराया आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: पीडब्ल्यूडी ने पाइप डालकर बहाल कराया आवागमन
विज्ञापन
नारायणपुर ककरही-दौलतपुर संपर्क मार्ग पर शिव मंदिर के पास पुलिया ध्वस्त होने की खबर प्रकाशित होने के बाद लोक निर्माण विभाग हरकत में आ गया। बुधवार दोपहर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त सड़क पर ह्यूम पाइप डालकर आवागमन बहाल करा दिया। इससे पिछले दो दिनों से परेशानी झेल रहे ग्रामीणों को राहत मिली।गौरतलब है कि मंगलवार को हुई पहली तेज बारिश में पुलिया ध्वस्त होने से सड़क का हिस्सा बह गया था। इससे चार-पांच गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया था और लोगों को वैकल्पिक मार्ग से आवागमन करना पड़ रहा था। इस समस्या को प्रमुखता से अखबार में प्रकाशित किए जाने के बाद विभाग ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।
लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता मनीष शुक्ला ने बताया कि फिलहाल लोगों की सुविधा के लिए अस्थायी व्यवस्था की गई है। जल्द ही इस स्थान पर पक्की सड़क का निर्माण कराकर स्थायी समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता मनीष शुक्ला ने बताया कि फिलहाल लोगों की सुविधा के लिए अस्थायी व्यवस्था की गई है। जल्द ही इस स्थान पर पक्की सड़क का निर्माण कराकर स्थायी समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन