फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The proposed works will be geo-tagged, and photographs of each task will be uploaded to IGRS.

Ghazipur News: प्रस्तावित कार्यों की जियो-टैगिंग होगी और हर काम की फोटो आईजीआरएस पर अपलोड

Fri, 03 Jul 2026 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
The proposed works will be geo-tagged, and photographs of each task will be uploaded to IGRS.
मरदह ब्लॉक में आयोजित क्षेत्र पंचायत सदस्यों की खुली बैठक में बोलतीं ब्लॉक प्रमुख सीता सिंह। सं
मरदह। ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की खुली बैठक हुई। इस मौके पर 2026-27 के लिए लगभग 1.50 करोड़ रुपये की विकास कार्य योजना को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

बीडीओ सुवेदिता सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के तहत गांवों में खुली बैठकों के माध्यम से पात्र एवं अपात्र लाभार्थियों का सत्यापन कराया जा रहा है। जिन ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के प्रस्ताव लंबित हैं, वह प्रस्ताव उपलब्ध कराएं ताकि उन्हें कार्ययोजना में शामिल कर शीघ्र कार्य कराया जा सके। प्रस्तावित कार्यों की जियो-टैगिंग होगी और हर काम की फोटो आईजीआरएस पर अपलोड होगी ताकि जनता देख सके पैसा कहां लगा। वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन से वंचित पात्र लोगों के आवेदन भरवाकर स्वीकृत कराने के लिए ग्राम सचिवों को आवश्यक निर्देश दिए। ब्लॉक प्रमुख सीता सिंह ने कहा कि डेढ़ करोड़ की परियोजना से ब्लॉक के गांवों में सड़क, नाली, पेयजल एवं सामुदायिक भवन का काम होगा। सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों से पारदर्शिता से काम कराने की अपील की गई। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य शशीप्रकाश सिंह, शैलेश यादव, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. चंद्रकांत सिंह, एपीओ विनय प्रकाश राय, एडीओ एजी राममिलन गौड़, एडीओ पंचायत अजीत गुप्ता, एडीओ आईएसबी भूपेंद्र कुमार सिंह, मनोज कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार सिंह,
विज्ञापन

प्रधान चंद्रभान सिंह, अरविंद कुमार सिंह, कृष्ण मोहन सिंह, मुकेश कनौजिया, सुदर्शन यादव, अरुण यादव, धर्मेंद्र यादव, मुन्ना चौहान, उदयभान चौबे, प्रेमप्रकाश राय आदि ने भी अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं एवं सुझाव रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed