फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The procession will take action on the rally without permission

बिना अनुमति के जुलूस रैली पर होगी कार्रवाई

Tue, 14 Feb 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Tue, 14 Feb 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
The procession will take action on the rally without permission
modi rally
विधानसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, एसओ के साथ पंचायत भवन के सभागार में मंगलवार को बैठक हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि नामांकन के बाद जो भी रैली, सभा, जुलूस, निकाली जाएगी उसकी एक दिन पहले से ही स्वीकृति ले ली जाए। बिना स्वीकृति के जुलूस आदि निकालने पर संबंधित के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सभी उपजिलाधिकरी अभिसूचना इकाई से रिपोर्ट को प्राप्त कर कार्य करने को कहा। कहा कि आदर्श बूथ की चेक लिस्ट तैयार कर ली जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जहां पोलिंग प्रतिशत कम होते हैं उनकी लिस्ट तथा प्रत्याशियों की ओर से जहां-जहां सभा, जुलूस, रैली की गई है उसकी स्वीकृति अविलंब प्रस्तुत करने को कहा गया। सभी बीएलओ को ट्रेनिंग कराने को कहा गया। सुविधा पर स्वीकृति लेने के संबंध में बताया गया कि जो सबसे पहले आवेदन करेगा उसी को क्रमानुसार स्वीकृति दी जाएगी। सुविधा पोर्टल से संबंधित अधिकारी, कर्मचारी अपने निर्धारित स्थान पर उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


वाहन की उपलब्धता के संबंध में जिलाधिकारी ने एआरटीओ से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सरकारी, संविदा, ठेका पर सभी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को मतदान करने के लिए संबंधित अधिकारियों से उनकी लिस्ट तैयार कर देने को कहा। कहा कि निर्वाचन से संबंधित कोई शिकायत अथवा सुझाव निर्वाचन कार्यालय के कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 0548-2220211 पर दी जा सकती है। श्री खत्री ने कहा कि तहसीलदार मतदाताओं में विश्वास पर्ची देने का कार्य करेंगे। विश्वास पर्ची में कंट्रोल रूम एवं दस बडे़ अधिकारियों का संपर्क नंबर होगा, जिस पर किसी भी शिकायत पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले चुनाव में जहां-जहां विवाद हुए हैं वहां विशेष रूप से चौकसी बरती जाए। पर्दानशीं बूथों को चिह्नित कर महिला कर्मचारियों को लगाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक सुभाषचंद्र दुबे ने 107/16 में पाबंद हुए लोगों की थाना वाइज जानकारी ली। कहा कि जो भी असलहे जमा हैं उसका सत्यापन करा लें तथा संवेदनशील स्थानों पर चौकसी बरतने को कहा। कहा कि गांव-गांव जाकर चेक करें कि कौन-कौन प्रलोभन देने, धमकाने, पैसा बांटने का कार्य कर सकते हैं। उन्हें पहले से ही चिह्िनत कर लें। सीमावर्ती स्थानों पर बैरियर लगाकर सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed