{"_id":"64d1428bd9f4cc32e5059157","slug":"the-process-of-mutual-transfer-has-to-be-completed-by-25-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-1724-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: पारस्परिक तबादले की प्रक्रिया 25 तक करनी है पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: पारस्परिक तबादले की प्रक्रिया 25 तक करनी है पूरी
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग में जिले के अंदर शिक्षकों के पारस्परिक तबादले की प्रक्रिया 25 अगस्त तक पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले शिक्षक मानव संपदा पोर्टल पर अपना डाटा अपडेट करने के लिए बीएसए को प्रत्यावेदन देंगे। बीएसए इसे अपडेट कर शिक्षकों के प्रत्यावेदन को 10 अगस्त तक स्वीकृत या निरस्त करेंगे।
विभाग के आदेशानुसार कुछ शिक्षक पोर्टल पर अपलोड डाटा में संशोधन करते हुए रजिस्ट्रेशन पत्र को फिर से पूरा करने की मांग कर रहे हैं। ऐसे शिक्षक अपना प्रत्यावेदन खुद उपस्थित होकर या ई-मेल से बीएसए को देंगे। बीएसए अपनी लॉगइन से इसे करेक्शन करते हुए शिक्षकों के रजिस्ट्रेशन पत्र को स्वीकृत या निरस्त करने की कार्रवाई 10 अगस्त तक करेंगे।
बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने निर्देश दिया है कि इसके बाद 11 अगस्त से शिक्षक, दूसरे शिक्षक के साथ अपना पेयर (जोड़ा) बनाएंगे। इसके लिए जिसके साथ वह पारस्परिक तबादला कर रहे हैं के पास ओटीपी जाएगा। ओटीपी भरने के साथ ही पारस्परिक तबादला मान्य होगा। शिक्षक यह कार्रवाई 12 से 21 अगस्त तक करेंगे।
विज्ञापन
बीएसए इसका सत्यापन 25 अगस्त तक करके उनके आवेदन को स्वीकृत या निरस्त करेंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि ऐसे शिक्षक जो दूरस्थ क्षेत्रों में कार्यरत थे उनको अपने इच्छानुसार नजदीक के विद्यालय का विकल्प प्राप्त हो सकेगा।