{"_id":"61968d9b82a337488d75f3d8","slug":"the-princes-protested-by-shouting-slogans-ghazipur-news-vns6233249176","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों ने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों ने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय प्रधान संगठन की स्थानीय ब्लाक इकाई ने अपनी 13 सूत्रीय मांगों के समर्थन में ब्लाक मुख्यालय पर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष राधेश्याम यादव ने कहा कि वर्ष 1993 में पारित 73वें संविधान संशोधन विधेयक के तहत 29 विषय एवं उनसे जुड़े अधिकारी का कार्य और पंचायत कर्मियों को पंचायतों को सौंपकर सत्ता विकेंद्रीकरण की आदर्श व्यवस्था लागू की जाए। सहायक सचिव कम डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं शौचालय केयरटेकर के मानदेय की व्यवस्था राज्य सरकार स्वयं करे।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में प्राप्त बजट का उपयोग अगर इन व्यवस्थाओं पर किया गया तो ग्रामीण विकास का कार्य बाधित हो जाएगा। जिला स्तर पर माह में एक बार उक्त जिले के जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पंचायत दिवस मनाया जाए। इसमें केवल जिले के प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं जिला पंचायत सदस्यों की सहभागिता में पंचायतों से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाए। पंचायत से जुड़े राजस्व कर्मी, पंचायत कर्मी, आंगनबाड़ी, राशन कोटेदार एवं सरकारी स्कूल के अध्यापकों की उपस्थिति कार्य प्रमाणन, निलंबन की संस्तुति सहित सभी मामलों में पंचायतों को पूर्ण अधिकार दिया जाए। अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन विकासखंड अधिकारी को सौंपकर प्रदर्शन को समाप्त किया। इस अवसर पर अरविंद कुमार सिंह, शिवकुमार जायसवाल, संतोष कुमार, अजय खरवार, नंदकुमार चौहान, हरिवंश यादव, मुन्ना चौहान, संतोष चौहान, रमेश यादव, नन्हे गुप्ता, शिवनारायण यादव, गंगा गोड़, अरुण कुमार यादव, शिवबालक यादव, ओमप्रकाश राय, विरेंद्र यादव, अनिल यादव, रामबहादुर सिंह, करण चौहान, रसमुनिया देवी, प्रेमशीला यादव, प्रेमलता सिंह, शिवकुमारी, आशा सिंह, तारकेश्वर राम, गर्जना देवी, प्रियंका यादव आदि मौजूद थीं।