फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The possession was kept near the railway gate, the administration operated JCB

रेलवे फाटक के पास कर रखा था कब्जा, प्रशासन ने चलाया जेसीबी

Thu, 13 Feb 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
The possession was kept near the railway gate, the administration operated JCB
दुल्लहपुर। गाजीपुर-आजमगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुल्लहपुर बाजार में स्थित रेलवे फाटक के आसपास लोगों द्वारा किए अतिक्रमण को रेलवे के अधिकारियों ने पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी से बुधवार को हटवाया। इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में घंटों अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन

गाजीपुर-आजमगढ़ मार्ग पर स्थित दुल्हलपुर बाजार में स्थित रेलवे क्रासिंग के पास लोगों की तरफ से अतिक्रमण किया गया था। रेलवे द्वारा बार-बार कहने पर भी अतिक्रमण कारियों द्वारा अतिक्रमण को हटाया नहीं जा रहा था। इस पर बुधवार को दिन में रेल अधिकारी पुलिस कर्मियों सहित जेसीबी के लेकर रेलवे क्रासिंग पर पहुंचे। इसके बाद जेसीबी से अतिक्रण को ध्वस्त करने का कार्य करने शुरु हो गया। इससे अतिक्रमण कारियों में अफरा-तफरी मच गई। जेसीबीसी से सामान पूरी तरह से खराब न हो, इसके लिए आनन-फानन में अतिक्रमणकारी खुद अपने टीन शेडों आदि को हटाने में जुट गए। जेसीबी से करीब 35 दुकान के साथ ही दस मकानों के अतिक्रमण को ढहाया गया। छप्परों को भी ध्वस्त कर दिया गया। तीन घंटा तक चले अतिक्रमण हटाओं अभियन से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। इस संबंध में मऊ के कार्य निरीक्षक एमपी पाठक ने बताया कि रेलवे के टावर वैगन का कार्य प्रगति पर चल रहा है। इसको लेकर अतिरिक्त रेल पटरी को बिछाना है। इससे पटरी के किनारे लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने का कार्य किया गया है। इससे पहले अतिक्रमण करने वाले सभी दुकानदारों को नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था, लेकिन वह नहीं हटा रहे थे। इससे हटवाने को विवश होना पड़ रहा है। इस मौके पर मऊ आरपीएफ के दरोगा देवेंद्र कुमार, दुल्लहपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी सहित भारी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed