फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The poor will get food grains from the quota shop

गरीबों को कोटे की दुकान से मिलेगा अनाज

Sat, 31 Jul 2021 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
The poor will get food grains from the quota shop
अन्न महोत्सव मनाये जाने के सम्बन्ध में आयोजित बैठक में बोलते जिलाधिकारी एमपी सिंह। विज्ञप्ति - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। जिले में पांच अगस्त को आयोजित होने वाले अन्न महोत्सव के संबंध में शनिवार को डीएम ने शनिवार को अधिकारियों संग कैम्प कार्यालय पर बैठक की। इस मौके पर जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत वितरण के लिए आवंटित खाद्यान्न की उठान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। योजना के प्रचार प्रसार के लिए बैनर कोटे की दुकानों पर लगवाया जाएगा। डीएम ने बताया कि अन्न महोत्सव के दिन प्रत्येक उचित दर दुकान पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कम से कम 100 लाभार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। जिनमें कुछ ऐसे लाभार्थी भी हो, जो पहली बार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशन प्राप्त कर रहे हैं। प्रत्येक उचित दर दुकान पर टेलीविजन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे वहां उपस्थित आमजनमानस इसका प्रसारण देख सकेंगे। जनपद में इस योजना के प्रचार -प्रसार के लिए शासन की तरफ से 60 हजार बैग प्राप्त हो चुके हैं। इस संबंध सभी एसडीएम और जिला पूर्ति अधिकारी की ओर से कर्मियों के माध्यम से सभी कोटे की दुकानों पर बैग वितरण कराने का निर्देश दिया। मालूम हो कि केंद्र सरकार ने अगस्त माह में पांच तारीख को अन्न महोत्सव मनाए जाने का निर्देश दिया है। इसके तहत अन्त्योदय और पात्र गृहस्थी योजना के लाथार्थियों को पीएमजीकेवाई के तहत प्रति यूनिट पांच किग्रा के हिसाब से नि:शुल्क राशन वितरित किया जाएगा। राशन के साथ ही एक बैग भी प्रत्येक कार्डधारक को दिए जाने के निर्देश दिया गया है। बैग पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अंकित होगा। साथ ही प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की फोटो भी लगी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed