फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The pond's water will be drained to search for Ankit.

Ghazipur News: अंकित को तलाशने के लिए निकाला जाएगा पोखरे का पानी

Mon, 29 Dec 2025 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
The pond's water will be drained to search for Ankit.
गहमर गांव के पूरब पोखरे में छानबीन करती एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम। संवाद
गहमर/सेवराई। गहमर के खेलूराय पट्टी में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है। पांच दिन बाद भी अंकित सिंह का पता नहीं चल सका है। तालाब में लगातार तलाश करने पर भी सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

इससे परिजनों में आक्रोश बढ़ रहा है। पुलिस ने अब पोखरे का पानी निकालने का फैसला किया है। इसके लिए बिहार के चौसा स्थित एनटीपीसी के प्लांट से पानी निकालने के लिए मशीन मंगाई गई है।
विज्ञापन

एसडीएम सेवराई संजय यादव और सीओ जमानिया अनिल कुमार की निगरानी में एनडीआरएफ की दो और एसडीआरएफ की एक टीम रविवार को पट्टी खेलूराय स्थित पोखरे में तलाश करती रही, लेकिन अंकित का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बताया कि हर एंगल से छानबीन की जा रही है शक की कोई गुजाइश न रहे। एसपी ने बताया कि लापता युवक अंकित सिंह की तलाश के लिए अब पोखरे का पानी निकाला जाएगा। बिहार के चौसा स्थित एनटीपीसी के प्लांट से पानी निकालने के लिए मशीन मंगाई गई है। मशीन आते ही यह काम शुरू करा दिया जाएगा। एनडीआरएफ की विशेषज्ञ टीम भी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेलूराय पट्टी और खेमनराय पट्टी, बाबूराय और भीवराय पट्टी के युवकों के बीच आपसी रंजिश चली आ रही थी। कई बार मारपीट और मुकदमे भी दर्ज हुए थी, लेकिन सख्त कार्रवाई न होने से विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बुधवार रात दो युवकों की नृशंस हत्या के बाद पूरे इलाके में खामोशी पसरी है। मृतकों के घरों से उठती सिसकियां माहौल को और बोझिल बना रही हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। ग्रामीणों में चर्चा है कि एक आरोपी की गिरफ्तारी के बावजूद पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका, जबकि नामजद 12 आरोपियों में से अधिकांश अब भी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed