{"_id":"5ed51a2e6bde4d46b94ab63a","slug":"the-person-who-went-to-varanasi-treatment-was-found-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी इलाज कराने गया व्यक्ति मिला कोरोना पॉजिटिव, गाजीपुर में 123 पहुंची कोरोना सक्रमितों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी इलाज कराने गया व्यक्ति मिला कोरोना पॉजिटिव, गाजीपुर में 123 पहुंची कोरोना सक्रमितों की संख्या
Mon, 01 Jun 2020 08:39 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: विचित्र सिंह
Updated Mon, 01 Jun 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
कोरोना जांच रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के निरहु का पुरा गांव का रहने वाला व्यक्ति वाराणसी इलाज के लिए गया था। इस दौरान जांच होने पर वह कोरोना संक्रमित पाया गया। सोमवार की देर शाम उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। मेडिकल टीम अब उसे उपचार के लिए वाराणसी ले जाने की तैयारी में जुटी है।
जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 123 हो चुकी है, जबकि एक्टिव मामले 55 हैं। सीएमओ डॉ. जीसी मौर्या ने बताया कि निरहु का पुरा गांव का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। कुछ दिन पहले उसके पैर की हड्डी टूट गई थी। परिजन उसे उपचार के लिए वाराणसी स्थित निजी अस्पताल में ले गए, जहां डाक्टरों ने संदेह के आधार पर उसकी जांच कराई, तो रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली।
इसके बाद उसे तत्काल वहां से घर वापस भेज दिया गया। अब बीएचयू वाराणसी के चिकित्सकों से बात कर मरीज को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेजने की तैयारी चल रही है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में संक्रमित का इलाज होगा।