{"_id":"63daa2417c0fcb295527af14","slug":"the-people-of-the-district-are-fortunate-they-were-born-on-the-land-of-sacrifices-ghazipur-news-vns6965679194-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: जिले के लोग सौभाग्यशाली, उन्हें बलिदानियों की धरती पर जन्म मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: जिले के लोग सौभाग्यशाली, उन्हें बलिदानियों की धरती पर जन्म मिला
विज्ञापन
खानपुर। क्षेत्र के फरीदहां गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बलदाऊ पांडेय की 23वीं पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्रा ने कहा कि देशवासियों को अपने प्राणों की आहुति देकर आजादी दिलाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को हमेशा याद करना चाहिए। जिले के लोग सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें बलिदानियों की धरती पर जन्म मिला है।
उन्होंने कहा कि देश के संकट काल में आजादी के मतवालों ने अपने घर-परिवार, सुख-शांति और चाहत की कुर्बानी देकर भारत माता को आजाद करने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया था। श्री पांडेय ने 20 अगस्त 1942 को पहली बार क्रांतिकारियों की टीम को लेकर औड़िहार जंक्शन और राजवारी स्टेशन को आग के हवाले कर तहसील मुख्यालय सैदपुर पर तिरंगा झंडा फहराया था। इस घटना से ब्रिटिश हुकूमत की नींव हिल गई थी।
उन्होंने कहा कि पुण्यतिथि के माध्यम से देश के युवाओं को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान की गाथाओं से प्रेरित करें। उनके अंदर देशप्रेम और राष्ट्रप्रेम जागृत करें। आयुष राज्यमंत्री ने बलदाऊ पांडेय की स्मृति में एक आम्रपाली का पौधा लगाया।
विज्ञापन
इस दौरान स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों से कार्यक्रम में समां बांध दिया। स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र रामजी पांडेय ने आगंतुकों को अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। इस मौके पर अरुणप्रकाश सिंह, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मुन्नीलाल पांडेय, मिथिलेश दीक्षित, अखिलेश सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, प्रेमशंकर मिश्रा, कमलेश सिंह, शिवाजी मिश्रा, राघवेंद्र पाठक, अनिकेत सिंह मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगरनाथ पांडेय और संचालन पप्पू सिंह ने किया।