फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The people of the country broke the arrogance of BJP: Gopal Yadav

Ghazipur News: देश की जनता ने भाजपा का अहंकार तोड़ाः गोपाल यादव

Sun, 09 Jun 2024 03:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
The people of the country broke the arrogance of BJP: Gopal Yadav
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शहर के बंशीबाजार स्थित पार्टी कार्यालय लोहिया-मुलायम सिंह यादव भवन पर शनिवार को हुई। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने लोकसभा चुनाव परिणाम पर हर्ष जताते हुए कहा कि देश की जनता ने भाजपा का अहंकार तोड़ा है। चुनाव में मिला जनादेश लोकतंत्र, संविधान और विपक्ष का मखौल उड़ाने वाली भाजपा सरकार के मुंह पर करारा तमाचा है। जनता ने भाजपा की नफरती, उनकी नकारात्मक राजनीति और बुलडोजर संस्कृति को पूरी तरह से नकार दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन जन आकांक्षाओं का प्रतीक बन चुका है। इंडिया गठबंधन के तमाम दलों के साथ सपा जनसेवा के अपने संकल्प पर दृढ़ संकल्पित रहते हुए संविधान और लोकतंत्र, सामाजिक न्याय को बचाने के साथ महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के कष्ट और संकट से जनता को मुक्त कराने के लिए अपने संघर्षों के माध्यम से अपना प्रयास निरंतर जारी रखेगी। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से यह जोश, जज्बा और तेवर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव तक बनाए रखने का आह्वान किया। इस मौके पर सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में गाजीपुर के प्रत्याशी अफजाल अंसारी और बलिया लोकसभा के प्रत्याशी सनातन पांडेय के विजयी होने पर इंडिया गठबंधन में शामिल दलों के सभी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी गई। बैठक में पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, रामधारी यादव, डाॅ. नन्हकू यादव, खेदन यादव, बलिराम पटेल, अरुण कुमार श्रीवास्तव आदि थे। संचालन जिला महासचिव कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed