फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The peon of Krishak Mahavidyalaya died due to electric shock.

Ghazipur News: कृषक महाविद्यालय के चपरासी की करंट लगने से मौत

Wed, 15 Oct 2025 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
The peon of Krishak Mahavidyalaya died due to electric shock.
दुल्लहपुर की खबर में---मृतक रामराज राम की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के जलालाबाद स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर कृषक महाविद्यालय के चपरासी रामराज राम (55 वर्ष) की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम लगभग पांच बजे रामराज राम महाविद्यालय के सामने स्थित पोखरे में पंपिंग सेट से पानी चलाने गया था। इसी दौरान वह अचानक बिजली के केबल के संपर्क में आ गए और मौके पर ही गिर पड़ा। लोगों को देर शाम घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें जखनियां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक रामराज राम जलालाबाद गांव के निवासी थे और लंबे समय से कृषक महाविद्यालय में चपरासी के पद पर कार्यरत था। उसके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों के अनुसार, मृतक के दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। बड़ा बेटा रामसकल राम अध्यापक हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी मिल्ला देवी सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता एवं उचित मुआवज़े की मांग की है। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के जिला जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed