फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The Opposition is trying to make political capital out of this: Sangeeta Balwant

विपक्ष राजनीतिक रोटियां सेंक रहा : संगीता बलवंत

Sun, 26 Apr 2026 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
The Opposition is trying to make political capital out of this: Sangeeta Balwant
गाजीपुर। राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने करंडा थाना क्षेत्र के कटरिया ग्राम में बीते दिनों हुई घटना के बाद उत्पन्न तनावपूर्ण स्थिति को लेकर शासन-प्रशासन को पत्र लिखकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 29 अप्रैल के कार्यक्रम को निरस्त करवाने की मांग की है। सांसद ने अपने पत्र में कहा है कि दुख की घड़ी में विपक्ष का राजनीतिक लाभ के लिए माहौल को प्रभावित करना न केवल अनुचित है, बल्कि राजनीतिक रोटी सेंकना अक्षम्य है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव गृह, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाने का अनुरोध किया है। कहा कि घटना को लेकर राजनीति की जा रही है। राज्यसभा सांसद ने अपने पत्र में कहा है कि घटना के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों के गांव पहुंचने से माहौल अत्यंत तनावपूर्ण हो गया है। बीते 22 अप्रैल को सपा के कार्यकर्ताओं के आने के दौरान पथराव की घटना भी सामने आई, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में भय की भावना गहरी हो गई है।
विज्ञापन

पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 29 अप्रैल को कटरिया ग्राम में आगमन की सूचना प्राप्त हो रही है। उन्होंने आशंका जताई है कि इस प्रस्तावित दौरे से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है और पहले से तनावग्रस्त माहौल और अधिक बिगड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed