{"_id":"6159e2fc8ebc3e2be403d044","slug":"the-only-nandganj-industrial-area-of-the-district-yearned-for-security-and-banking-system-ghazipur-news-vns6152214138","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले का इकलौता नंदगंज औद्योगिक क्षेत्र सुरक्षा और बैकिंग व्यवस्था के लिए तरस रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले का इकलौता नंदगंज औद्योगिक क्षेत्र सुरक्षा और बैकिंग व्यवस्था के लिए तरस रहा
विज्ञापन
गाजीपुर। नंदगंज स्थित जिले का इकलौता औद्यौगिक क्षेत्र सुरक्षा और बैंकिंग व्यवस्था के लिए तरस रहा है। यही वजह है कि यहां निवेश का माहौल नहीं बन पा रहा है। सरकार की ईज आफ डुइंग बिजनेस की घुट्टी भी नाकाफी साबित हो रही है। जिला उद्योग विभाग की मानें तो पिछले दो वर्षों में यहां फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में कई निवेशक आए। दो निवेशकों की ओर से करीब पांच करोड़ का निवेश होना था, लेकिन समुचित इन्फ्रास्ट्रक्चर के अभाव में निवेश नहीं हो सका।
जिला मुख्यालय से करीब 18 किमी दूर नंदगंज औद्यौगिक क्षेत्र में चारदीवारी, एटीएम, बैंक, पुलिस चौकी और पानी टंकी की मूलभूत सुविधा तक नहीं है। साथ ही उद्योग भवन भी जर्जर अवस्था में पहुंच जाने से यहां कोई कामकाज नहीं होता। इससे कारोबारियों को किसी सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा। औद्योगिक क्षेत्र के कारोबारियों का कहना है कि बैकिंग सुविधा के लिए यहां से दो किमी दूर जाना पड़ता है। कई बार बैंकों से लाखों का लेनदेन करना होता है। औद्योगिक क्षेत्र से 50 मीटर दूर शराब की दुकान होने के कारण इलाके में दिनभर अराजक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। आवागमन के दौरान लोग असुरक्षित महसूस करते हैं। यहां से थाना करीब डेढ़ किमी दूर है। कारोबारियों ने कई बार औद्योगिक क्षेत्र के नजदीक पुलिस चौकी की मांग की, लेकिन उस पर अमल नहीं हुआ। औद्योगिक क्षेत्र में चारदीवारी न होना भी बड़ी समस्या है। कभी भी जानवर या लोग बेरोकटोक प्रवेश कर जाते हैं। कारोबारियों ने बताया कि पिछले दिनों वहां एक गेट लगवाया गया, जिससे मुख्य मार्ग से औद्योगिक क्षेत्र में प्रवेश पर अंकुश लगा है, लेकिन फिर भी पूरे क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए चारदीवारी की जरूरत है। गेट पर सुरक्षाकर्मी की तैनाती भी जरूरी है।